यूनिवर्सिटी में 159 हिंदू छात्रों में पढ़ाई नमाज...हटाए गए 12 अधिकारी

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 10:38 IST
Share
159 Hindu students GGU Namaaz 12 officers removed bilaspur the sootr
159 Hindu students GGU Namaaz 12 officers removed bilaspur the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NSS कैंप में नमाज पढ़ाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के NSS कैंप में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने का दावा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NSS कैंप में नमाज पढ़ाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के NSS कैंप में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने का दावा है। इसके बाद ABVP और हिंदू संगठनों ने यूनिवर्सिटी परिसर में 6 घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्रार दफ्तर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने छात्र नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद NSS को भंग करते हुए सभी 12 कोऑर्डिनेटर को हटाने का आदेश जारी किया।

टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

छात्र नेता बोले, कुलपति माफी मांगे

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सनातन संस्कृति को ठेस पहुंचाना निंदनीय है। इस घटना में शामिल सभी शिक्षकों को विश्वविद्यालय से बाहर किया जाए और कुलपति सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों की भीड़ रजिस्ट्रार दफ्तर में पहुंच गई।

इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार कक्ष में हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही कहा गया कि, भविष्य में किसी धार्मिक गतिविधि को शिविरों में स्थान नहीं दिया जाए। इसे लेकर दिनभर विश्वविद्यालय में माहौल गरमाया रहा।

टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

48 घंटे में रिपोर्ट देगी कमेटी

आखिरकार, छात्र नेताओं की मांग पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल को अपने ऑफिस से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। इसके बाद छात्रों को भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की मांग पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से NSS इकाई को भंग करते हुए सभी 12 कार्यक्रम अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 48 घंटे के भीतर अपना रिपोर्ट देगी।

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश

FAQ

  1. गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSS कैंप को लेकर विवाद क्यों हुआ?
    विवाद इसलिए हुआ क्योंकि दावा किया गया कि NSS कैंप में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाई गई। इस घटना को लेकर ABVP और हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया।
  2. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें क्या थीं?
    प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इस घटना में शामिल सभी शिक्षकों को विश्वविद्यालय से बाहर किया जाए, कुलपति सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, और भविष्य में शिविरों में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि न हो।
  3. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस विवाद के बाद क्या कदम उठाए?
    यूनिवर्सिटी प्रशासन ने NSS इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया और सभी 12 कार्यक्रम अधिकारियों को हटा दिया। साथ ही, कुलपति ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए 48 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।
अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला

Guru Ghasidas Central University | Guru Ghasidas Central University bilaspur | Guru Ghasi Das University | Bilaspur News | bilaspur news in hindi | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • Guru Ghasi Das University
  • cg news update
  • cg news today
  • Guru Ghasidas Central University
  • Guru Ghasidas Central University bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज