2800 करोड़ की ठगी का भांडाफोड़: बाइक बोट स्कीम घोटाले के मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
Harrison Masih | Jun 29, 2025, 15:30 IST
2800 crore fraud bike boat scheme scam Three arrested the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने देश की सबसे बड़ी पोंजी स्कीम ठगी में से एक का भांडाफोड़ करते हुए 2800 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Bike Boat Scam: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने देश की सबसे बड़ी पोंजी स्कीम ठगी में से एक का भांडाफोड़ करते हुए 2800 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य सरगना संजय भाटी भी शामिल है, जो साल 2019 से फरार था।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ATM पर गैंग का कब्जा, दो दिन में लाखों की ठगी
आरोपियों ने 2017 में “मेसर्स गर्विट इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड” नाम की कंपनी बनाकर एक फर्जी योजना शुरू की थी जिसे “बाइक बोट स्कीम” नाम दिया गया। इस योजना में ओला और उबर की तर्ज पर बाइक को टैक्सी की तरह चलाकर मोटी कमाई का झांसा दिया गया।
योजना के तहत एक व्यक्ति से प्रति बाइक ₹62,100 रूपए निवेश करवाए गए और बदले में हर महीने ₹9,765 रूपए देने का वादा किया गया। शुरुआत में कुछ निवेशकों को पैसे दिए भी गए जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा, लेकिन जल्द ही भुगतान बंद कर दिया गया और आरोपी फरार हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डॉक्टर के साथ 61 लाख की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर केस दर्ज
इस स्कीम का जाल छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना समेत कई राज्यों में फैला हुआ था। हजारों लोगों ने इस योजना में निवेश किया और अंत में सबके पैसे डूब गए।
रायपुर के भी कई लोगों ने मोटे मुनाफे के लालच में स्कीम में पैसे लगाए थे। जब भुगतान बंद हुआ तो 2019 में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी, 8 साल से फरार कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
एसएसपी लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सायबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कैंप कर कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया।
संजय भाटी (मुख्य आरोपी) – उम्र 51 वर्ष, ग्राम चीती, थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर (उ.प्र.)
करणपाल सिंह – उम्र 57 वर्ष, मेरठ, थाना भावनपुर, उत्तरप्रदेश
राजेश भारद्वाज – उम्र 58 वर्ष, खुर्जा नगर, बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश
सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही 150 से अधिक केस, राजस्थान में 50, मध्यप्रदेश में 6 और अन्य राज्यों में भी सैकड़ों मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी संजय भाटी के खिलाफ 1500 से अधिक मामले भारतीय धारा 138 (एन.आई. एक्ट) के तहत हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और उत्तरप्रदेश में दर्ज हैं।
मां-भाई की मौत का डर दिखाकर एमपी की युवती से 40 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार
इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय है। ED ने आरोपियों की कई संपत्तियों को अटैच किया है और उनके आर्थिक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की आर्थिक ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है ताकि हर एक निवेशक को न्याय मिल सके।
यह गिरफ्तारी सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि देश के उन हजारों निवेशकों के लिए राहत की खबर है, जो वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे थे। पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई से उम्मीद है कि इस बड़े घोटाले में संलिप्त अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्त में आएंगे।
2800 करोड़ की ठगी | बाइक बोट स्कीम घोटाला | बाइक बोट घोटाला तीन गिरफ्तार | ED ने अटैच की सपत्ति | Sanjay Bhati | Bike Boat scam | 2800 crore fraud
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ATM पर गैंग का कब्जा, दो दिन में लाखों की ठगी
बाइक बोट स्कीम से की करोड़ों की ठगी
योजना के तहत एक व्यक्ति से प्रति बाइक ₹62,100 रूपए निवेश करवाए गए और बदले में हर महीने ₹9,765 रूपए देने का वादा किया गया। शुरुआत में कुछ निवेशकों को पैसे दिए भी गए जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा, लेकिन जल्द ही भुगतान बंद कर दिया गया और आरोपी फरार हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डॉक्टर के साथ 61 लाख की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर केस दर्ज
कई राज्यों में फैला था जाल
रायपुर से भी हुई थी ठगी
ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी, 8 साल से फरार कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
गिरफ्तारी का ऑपरेशन
गिरफ्तार आरोपी:
करणपाल सिंह – उम्र 57 वर्ष, मेरठ, थाना भावनपुर, उत्तरप्रदेश
राजेश भारद्वाज – उम्र 58 वर्ष, खुर्जा नगर, बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश
देशभर में दर्ज हैं अपराध
मां-भाई की मौत का डर दिखाकर एमपी की युवती से 40 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच
पुलिस का बयान
यह गिरफ्तारी सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि देश के उन हजारों निवेशकों के लिए राहत की खबर है, जो वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे थे। पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई से उम्मीद है कि इस बड़े घोटाले में संलिप्त अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्त में आएंगे।
2800 करोड़ की ठगी | बाइक बोट स्कीम घोटाला | बाइक बोट घोटाला तीन गिरफ्तार | ED ने अटैच की सपत्ति | Sanjay Bhati | Bike Boat scam | 2800 crore fraud
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari