मां-भाई की मौत का डर दिखाकर एमपी की युवती से 40 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Amresh Kushwaha | Jun 23, 2025, 11:25 IST
Share
fraud-case-40-lakh-scam
fraud-case-40-lakh-scam

युवती को मां-भाई की मौत का डर दिखाकर ठग ने 40 लाख की ठगी की। आरोपी तांत्रिक क्रिया के नाम पर रकम और जेवरात हड़पते थे। जानिए क्या है पूरा मामला....

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ठग ने युवती को तांत्रिक क्रिया के जरिया मां का इलाज कराने का झांसा दिया। इसी के जरिए 40 लाख की ठगी कर डाली। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। ठग ने युवती को यह डर दिखाया था कि यदि उसने अपनी मां का इलाज नहीं कराया तो उसके माता-पिता और भाई की मौत हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में लव जिहादी मोहसिन ने 15 दिन फ्लैट में बनाया बंधक, जिन्न बुलाने के नाम पर करता था तांत्रिक क्रिया

इलाज का झांसा देकर ठगने की साजिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती से कुल 40 लाख की ठगी की थी। इसमें 20 लाख रुपए नगद और लगभग 20 लाख के सोने के जेवर शामिल थे। ठग ने युवती को एक तांत्रिक से इलाज कराने के लिए प्रेरित किया। उसे बताया कि अगर वह तांत्रिक इलाज नहीं कराएगी, तो उसके परिवार के सदस्य मर जाएंगे। डर के कारण युवती ने पहले तो 20 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर किए। जब उसकी मां की स्थिति बिगड़ी, तो ठग ने उसके घर के सारे जेवर हड़प लिए।

कैसे शुरू हुई ठगी की साजिश?

यह मामला तब शुरू हुआ जब युवती की मां बीमार थी। युवती अपनी मां के इलाज के लिए काफी परेशान थी। इस दौरान उसकी सहेली ने उसे एक तांत्रिक के बारे में बताया। जो उसकी मां का इलाज कर सकता था। सहेली के कहने पर युवती ने अंकित सिंह नामक युवक से संपर्क किया। अंकित पुष्पा नगर, ऐशबाग का रहने वाला था। अंकित ने युवती से मुलाकात की और उसे बताया कि वह तांत्रिक के माध्यम से इलाज करा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...तांत्रिक क्रिया के लिए चाहिए थी फांसी की रस्सी, दोस्त को ही लटका दिया

तांत्रिक से शुरू कराया इलाज

अंकित ने युवती से कहा कि वह बिहार के एक तांत्रिक से संपर्क करेगा और उसकी मदद से मां का इलाज कराएगा। अंकित ने युवती से फोन पर बात की और तांत्रिक से मंत्र पढ़वाए। इसके बाद युवती को यकीन हो गया कि तांत्रिक का इलाज सही दिशा में जा रहा है। कुछ दिन बाद जब युवती की मां की तबीयत और बिगड़ी, तो अंकित ने युवती को और पैसे देने के लिए दबाव डाला। उसने यह कहकर युवती को डराया कि उसके परिवार में प्रेतात्मा का वास है। यदि इसे नहीं हटवाया तो मां-बाप और भाई की मौत हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम तांत्रिक ने हिंदू महिलाओं को बनाया शिकार, नशीली दवा खिलाकर करता था रेप

ठगी ने युवती को किया नजरअंदाज

जब युवती ने अंकित को फोन किया और उसकी मां की तबीयत के बारे में जानकारी दी, तो अंकित ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद युवती ने उसे कई बार संपर्क किया, लेकिन हर बार अंकित ने उसे नजरअंदाज किया। युवती को तब समझ में आया कि उसे ठगा जा रहा है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख रुपए बरामद किए हैं।

ठगों की साजिश का खुलासा

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी अंकित सिंह के अलावा उसके दो साथी भी शामिल हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख रुपए बरामद किए और इन ठगों की साजिश का खुलासा किया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

fraud | tantrik | Cheating | Crime Branch | MP News तांत्रिक क्रिया के नाम पर धोखाधड़ी

Tags:
  • MP News
  • Crime Branch
  • क्राइम ब्रांच
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • fraud
  • धोखाधड़ी
  • ठगी
  • ठग
  • tantrik
  • तांत्रिक
  • Cheating
  • तांत्रिक क्रिया के नाम पर धोखाधड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा