बिलासपुर में ढहाए जाएंगे 300 मकान , 80 फीट चौड़ी होगी सड़क
Kanak Durga Jha | Apr 06, 2025, 07:22 IST
300 houses will be demolished in Bilaspur the sootr
बिलासपुर में मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक निगम ने अवैध कब्जा हटाने के लिए सर्वे और सीमांकन कराया है। करीब 2.25 किलोमीटर सड़क के लिए 300 मकान ढहाए जाएंगे।
बिलासपुर में राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन ने सड़क किनारे बने 127 दुकान और 23 मकानों को ढहाने के बाद इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। वहीं सड़क निर्माण में बाधा बन रही करीब 300 मकानों को भी ढहाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...
पहले चरण में यहां 80 लाख रुपए का काम होगा। इसके लिए निगम ने साल भर पहले ही टेंडर जारी कर दिया था। अवैध कब्जा होने के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। सड़क चौड़ी होने के बाद अब सरकंडा इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं रहेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार ने नगर निगम के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक के सड़क निर्माण को मंजूरी देते हुए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इसके बाद नगर निगम आगे की कार्य योजना तैयार कर चौड़ीकरण और सड़क निर्माण करेगा।
ये खबर भी पढ़ें... शिवनाथ एक्सप्रेस के AC कोच से 65 लाख के डायमंड-ज्वेलरी पार
इस निर्माण से शहर की एक बड़ी ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। शहरवासियों को मोपका की ओर से शहर के बीचों बीच पहुंचने के लिए सीधी सड़क मिल जाएगी और जाम की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। शहर के रिहायशी इलाकों के रहवासियों को भी आपातकालीन परिस्थिति में अपोलो अस्पताल पहुंचने में भी आसानी होगी।
मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक निगम ने अवैध कब्जा हटाने के लिए सर्वे और सीमांकन कराया है। निगम ने पहले चरण में वसंत विहार चौक से मानसी लॉज तक अवैध कब्जा हटा दिया है। लेकिन, मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक अवैध कब्जा नहीं हटा है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण में बाधा बन रही करीब 300 मकानों को भी ढहाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पहले ही सर्वे और सीमांकन कर चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह नक्सलियों के खात्मे का बनाएंगे प्लान, जवानों से मिलेंगे
अब वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक 120 फीट चौड़ी सड़क के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार है। बता दें कि मास्टर प्लान में यहां की सड़क 120 फीट चौड़ी है। इसी के मुताबिक यहां की सड़क चौड़ी की जाएगी। मास्टर प्लान के मुताबिक अपोलो रोड 80 फीट चौड़ी है।
ये खबर भी पढ़ें... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी
ये खबर भी पढ़ें... DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...
ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान
ये खबर भी पढ़ें... शिवनाथ एक्सप्रेस के AC कोच से 65 लाख के डायमंड-ज्वेलरी पार
इस निर्माण से शहर की एक बड़ी ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। शहरवासियों को मोपका की ओर से शहर के बीचों बीच पहुंचने के लिए सीधी सड़क मिल जाएगी और जाम की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। शहर के रिहायशी इलाकों के रहवासियों को भी आपातकालीन परिस्थिति में अपोलो अस्पताल पहुंचने में भी आसानी होगी।
300 मकान 2.25 किमी सड़क के लिए ढहाए जाएंगे
ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह नक्सलियों के खात्मे का बनाएंगे प्लान, जवानों से मिलेंगे
वसंत विहार से दयालबंद पुल तक 120 फीट चौड़ी होगी रोड
ये खबर भी पढ़ें... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी
FAQ
- बिलासपुर में वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क निर्माण के लिए कितनी राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है ?
राज्य सरकार ने वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। - सड़क चौड़ीकरण से शहरवासियों को किस प्रकार का लाभ मिलेगा ?
सड़क चौड़ीकरण से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा, मोपका से शहर के बीचों-बीच पहुंचने के लिए सीधी सड़क मिलेगी और आपातकालीन स्थिति में अपोलो अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी। - वसंत विहार से दयालबंद पुल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ?
वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक सड़क को 120 फीट चौड़ा करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार है। मास्टर प्लान के अनुसार, यहां की सड़क 120 फीट चौड़ी होगी, और इसी के मुताबिक कार्य किया जाएगा।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari