48 घंटे का ऑपरेशन, 80 वारंटी गिरफ्तार... पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Harrison Masih | May 26, 2025, 21:11 IST
Share
 48 hours operation 80 warrants arrested Rapid action police chattisgarh the sootr
48 hours operation 80 warrants arrested Rapid action police chattisgarh the sootr

जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने दो दिनों के भीतर गंभीर मामलों में वांछित 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में की गई।

जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें दो दिनों के भीतर गंभीर मामलों में वांछित 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में की गई। 48 घंटे तक चले इस विशेष अभियान ने पुलिस को कई मोर्चों पर बड़ी सफलता दिलाई है।

ये खबर भी पढ़ें... महिलाओं की नाइटी, कार्टून का मुखौटा, कुछ इस अंदाज में गहने चुराने पहुंचे चोर

अपराधियों पर कसी नकेल

पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों और उपथानों में वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए व्यापक रणनीति के तहत छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए 80 आरोपियों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, बलवा और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में शामिल अपराधी शामिल हैं।

20 साल से फरार आरोपी भी चढ़ा हत्थे

इस अभियान के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसा आरोपी भी लगा जो पिछले 20 वर्षों से फरार था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से कानून की पकड़ से बाहर था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

ये खबर भी पढ़ें... आमने-सामने से टकराई दो तेज रफ्तार बाइक... दो ने मौके पर तोड़ा दम

थाना स्तर पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई गिरफ्तारी का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है:

चाम्पा थाना क्षेत्र – 21 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर थाना – 17 आरोपी गिरफ्तार

नैला उपथाना – 7 आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़ थाना – 7 आरोपी गिरफ्तार

सारागांव थाना – 5 आरोपी गिरफ्तार

बम्हनीडीह थाना – 4 आरोपी गिरफ्तार

शिवरीनारायण थाना – 2 आरोपी गिरफ्तार

बिर्रा थाना – 1 आरोपी

बलौदा थाना – 1 आरोपी

नवागढ़ थाना – 1 आरोपी

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस ने 8 नक्सलियों के शवों का किया अंतिम संस्कार, परिजन नहीं दिखा पाए दस्तावेज

पुलिस अधीक्षक ने दी कड़ी चेतावनी

एसपी विजय पांडेय ने कहा कि वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी अपराधी कानून से बचने की कोशिश करेगा, उसे ढूंढ निकालकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपराधियों के बारे में जानकारी साझा कर पुलिस का सहयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी रेलवे अफसर का भंडाफोड़! नौकरी के नाम पर लूटता था लाखों

Operation | CG police action | arrested | chattisgarh | एक्शन | जांजगीर चांपा | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस
  • गिरफ्तार
  • CG police action
  • जांजगीर चांपा
  • Operation
  • एक्शन
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई