आकाश के नाम का पत्र जारी होते 5 कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा

Krishna Kumar Sikander | May 01, 2025, 10:25 IST
Share
5 Congress councillors resign after letter in the name of Akash is released the sootr
5 Congress councillors resign after letter in the name of Akash is released the sootr

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हार के बाद आंतरिक कलह नहीं थम रहा है। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर जारी बवाल आकाश तिवारी के नाम का पत्र जारी होते बढ़ गया है। इसके विरोध में कांग्रेस के आठ में से पांच पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें... निगरानी में कलेक्टर.. रैंक गया तो गई कलेक्टरी

कांग्रेस के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के पास मात्र सात पार्षद हैं। उन्हीं में से किसी एक को नेता प्रतिपक्ष बनाना था। शहर कांग्रेस कमेटी ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने पत्र सभापति सूर्यकांत राठौड़ को भेज दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा सभापति को पत्र भेजने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस एक धड़े सहित कई पार्षद नाराज हो गए हैं और 5 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें... दो विषय में फेल होने की आशंका है क्या पास करवा देंगे

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा इस्तीफा

आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से नाराज उप नेता जयश्री नायक के साथ 5 पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नाम इस्तीफा भेजा। इस्तीफा देने वालों में जयश्री नायक के अलावा मनीराम साहू, संदीप साहू, रेणु जयंत साहू, रोनिता प्रकाश जगत हैं। अभी तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज या शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलमुक्त अभियान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उठाए सवाल

दबाव बनाने को राजनीतिक ड्रामा

कांग्रेस के पांच पार्षदों के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब कांग्रेस अपने पार्षदों को संभाल नहीं पा रही है तो देश और प्रदेश कैसे संभालेगी। वहीं, यह सवाल है कि पांच पार्षदों को इस्तीफा ही देना था तो सभापति सूर्यकांत राठौड़ को भेजते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा का पत्र देना दवाब बनाने का राजनीतिक ड्रामा है।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराए दो पहाड़

Raipur Municipal Corporation | Councillors | Resign | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • रायपुर
  • Raipur Municipal Corporation
  • पार्षद
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • इस्तीफा
  • Resign
  • Councillors
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज