बैलगाड़ी पर बारात लेकर आए 54 दूल्हे

Krishna Kumar Sikander | Apr 14, 2025, 16:31 IST
Share
54 grooms brought wedding procession bullock cart
54 grooms brought wedding procession bullock cart

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में 54 दूल्हे अपनी-अपनी बैलगाड़ी पर बारात लेकर आए। इन दूल्हों ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए अनूठी पहल की है।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में 54 दूल्हे अपनी-अपनी बैलगाड़ी पर बारात लेकर आए। यह नजारा यहां के भाटापारा के शहीद ग्राम गुर्रा के जोगी द्वीप में देखने को मिला। इन दूल्हों ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए अनूठी पहल की है। यहां आदिवासी समाज के 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया था, जिसमें सभी वर पारंपरिक बैलगाड़ियों से बारात लेकर आए थे।

ये खबर भी पढ़ें... राजधानी के मेन मार्केट में करोड़ों की प्रॉपर्टी पर Waqf Board का दावा

बरात का उद्देश्य पर्यावरण बचाना

बलौदा बाजार में ग्राम अर्जुनी से निकली बरात का उद्देश्य पर्यावरण बचाना, परंपरा निभाना और समाज में एकता लाना था। ये बारातें ग्राम अर्जुनी से खमरिया होते हुए जोगी द्वीप पहुंची। बाराती भी आदिवासी परिधान में शामिल हुए। महिलाओं ने आदिवासी परंपरानुसार वर सहित बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच सभी का विवाह करवाया गया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य और गीत से समां बांध दिया। आदिवासी गोंडवाना समाज का यह सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत करवाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... राज्यपाल को बीजापुर में उड़ाना चाहते थे नक्सली, दौरा रद्द

गोंडवाना समाज प्रकृति का पुजारी

सामूहिक विवाह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आदिवासी गोंडवाना समाज से सभी समाजों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि गोंडवाना समाज प्रकृति का पुजारी है। इस दौरान सांसद बृजमोहन ने कहा कि जब वह पिछली बार आए थे तो लोगों ने सड़क बनाने की मांग की थी। इसे बजट में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही बन जाएगी। इसके साथ नई सड़क की मांग को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें... गांव छोड़ना मंजूर था पर नहीं लौटे हिंदू धर्म में... 6 परिवार बेदखल

युवाओं को परंपरा से जोड़ने की पहल

आदिवासी गोंडवाना समाज के अध्यक्ष दौलत कुंजाम ने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को अपने परंपरा से जोड़े रखती है और वैवाहिक खर्च भी घटाती है। इससे अन्य समाज को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में विभिन्न जिलों से समाजजन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टीकवेंद्र जाटवर ने कहा कि यह सामूहिक विवाह पर्यावरण-संवेदनशील वैवाहिक प्रणाली का आदर्श उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें... सांसद बृजमोहन ने बढ़ते अपराध पर साय सरकार पर उठाए सवाल

Tags : groom | Wedding | procession | Bullock Carts | baloda bazar

Tags:
  • Wedding
  • procession
  • बैलगाड़ी
  • groom
  • Bullock Carts
  • बरात
  • baloda bazar
  • बलौदा बाजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज