राज्यपाल को बीजापुर में उड़ाना चाहते थे नक्सली, दौरा रद्द
Krishna Kumar Sikander | Apr 14, 2025, 14:34 IST
Naxalites wanted to blow up the governor in Bijapur tour cancelled the sootr Photograph: (Naxalites wanted to blow up the governor in Bijapur tour cancelled the sootr)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने राज्यपाल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश रची थी। सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया और राज्यपाल ने भी दौरा रद्द कर दिया।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने राज्यपाल रमेन डेका को सीरियल आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश रची थी। मगर, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। राज्यपाल पर नक्सली हमले की खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन चलाकर 3 बोतल बम और 2 टिफिन बम बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। इस बीच, राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर दौरा रद्द कर दिया। हालांकि राज्यपाल के दौरा रद्द होने का कारण अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी
पुलिस के अनुसार, राज्यपाल को बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट नक्सली उड़ाना चाहते थे। इसके लिए नक्सलियों ने सीरियल आईईडी लगा रखा था। सीरियल आईईडी जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर मनकेली गांव के निकट लगाई गई थी। खुफिया विभाग से इनपुट मिला था कि मनकेली गांव के निकट नक्सली हलचल देखी गई है। खुफिया इनपुट के बाद जिला पुलिस बल ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो 3 बोतल बम और 2 टिफिन बम बरामद हुआ। इसे BDS की टीम ने निष्क्रिय कर दिया। माना जा रहा है कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर दौरा रद्द कर दिया है, लेकिन आधिकारिक रूप से दौरा रद्द करने का कारण नहीं बताया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... इस्लाम में जो काम हराम, वही कराना चाहता था पति, पत्नी नहीं मानी... FIR
बस्तर संभाग के सभी जिलों में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली बौखला गए हैं। वे जवाबी हमला कर या बड़ा विस्फोट कर यह संदेश देना चाहते हैं कि अभी भी उनका नेटवर्क मजबूत है। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। नक्सलियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि आत्मसमर्पण करे या मरने के लिए तैयार रहे। इसी तर्ज पर सुरक्षा बलों के जवान लगातार नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर रहे है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकार से देशी - विदेशी शराब की दुकान खोलने की मांग, महिलाएं भी शामिल
अबूझमाड़ के नेशनल पार्क में कुछ दिनों पहले ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मार गिराए गए थे। उनके शव बरामद शिनाख्त करवाई गई तो उनकी पहचान अम्बेली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर अनिल पुनेम के रूप में हुई। इसके अलावा अन्य दो की पहचान LOS सदस्य पालो पोडियम और दीवान मड़कम के रूप में हुई। मुठभेड़ स्थल से तीन 12 बोर राइफल, सिंगल शॉर्ट राइफल, हथियार, विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद हुई है।
Tags : Naxalites | governor | Bijapur | Cancelled. | CG News | अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड़ | दोपहर का दौरा रद्द | मोदी का झाबुआ दौरा रद्द
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी
खुफिया विभाग से मिला था इनपुट
ये खबर भी पढ़ें... इस्लाम में जो काम हराम, वही कराना चाहता था पति, पत्नी नहीं मानी... FIR
ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली बौखलाए
ये खबर भी पढ़ें... सरकार से देशी - विदेशी शराब की दुकान खोलने की मांग, महिलाएं भी शामिल
अबूझमाड़ में मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सली
Tags : Naxalites | governor | Bijapur | Cancelled. | CG News | अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड़ | दोपहर का दौरा रद्द | मोदी का झाबुआ दौरा रद्द
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava