8 साल के बच्चे से रेप फिर मर्डर... फ्रूटी पिलाने के बहाने पहाड़ पर ले गया था

Kanak Durga Jha | May 20, 2025, 12:00 IST
Share
8 year old child raped murdered taken mountain pretext fruit juice kanker the sootr
8 year old child raped murdered taken mountain pretext fruit juice kanker the sootr

कांकेर में एक नाबालिग लड़के ने 8 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। जांच में ये बात पता चली है कि आरोपी फ्रूटी पिलाने के बहाने उसे पहाड़ी पर ले गया था।

कांकेर में एक नाबालिग लड़के ने 8 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। जांच में ये बात पता चली है कि आरोपी फ्रूटी पिलाने के बहाने उसे पहाड़ी पर ले गया था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदी था। वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में भी था। मामला चारामा थाना इलाके का है। मृतक हरेश कक्षा तीसरी का छात्र था। वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

दोनों को साथ देखा गया था

जांच में पता चला कि, नाबालिग आरोपी ने शनिवार (18 मई) को एक दुकान से फ्रूटी खरीदी और हरेश को पिलाने के बहाने पहाड़ ले गया। यहीं उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह उस नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हरेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

हत्या के बाद नीचे फेंका शव

नाबालिग ने बताया कि, उसने गलत काम करने के बाद किसी को बता देने के डर से चाबी में लगे पट्टे से बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों के साथ गड़िया पहाड़ से शव बरामद किया है। लखनपुरी के गड़िया पहाड़ में बच्चे की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। इस इलाके में कम लोग जाते हैं। दो दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी।

ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज

3 आरोपियों के शामिल होने की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...CM हुए सख्त... बोले - काम करो नहीं तो सस्पेंड के लिए तैयार रहो

cg murder case | murder | Chhattisgarh Murder | chhattisgarh murder case | rape case | chhattisgarh rape case | chhattisagrh rape case | cg rape case Chhattisgarh Murder

Tags:
  • rape case
  • murder
  • cg murder case
  • chhattisgarh rape case
  • chhattisgarh murder case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा