365 दिनों के अंदर 80000 महिलाएं महतारी वंदन योजना से बाहर

Kanak Durga Jha | Published:
Share
80000 women out Mahtari Vandan Yojana within 365 days the sootr
80000 women out Mahtari Vandan Yojana within 365 days the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब तक करीब 80 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें 47 हजार के नाम मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद सूची से बाहर किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब तक करीब 80 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें 47 हजार के नाम मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद सूची से बाहर किए गए हैं। इनमें रायपुर के 1,927 नाम शामिल हैं। बता दें कि कुछ महिलाओं की मृत्यु की जानकारी थोड़ी विलंब से मिलने की वजह से विभाग की ओर से राशि भी जारी की गई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, परियाजना अधिकारी और हितग्राहियों के स्वजन की ओर से मृत्यु होने की जानकारी दी जाती है। अधिकारियों का दावा है कि प्रतिमाह 28 तारीख तक हुई मृत्यु की जानकारी पोर्टल के माध्यम से संकलित करने के बाद नाम सूची से हटाया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का अपडेट... गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

अब तक 16 किस्तें हो चुकीं जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपये की पहली किस्त जारी हुई थी। इस माह 16वीं किस्त 69.30 लाख महिलाओं को जारी की गई है। भाजपा ने 2023 के चुनाव में योजना के तहत हर माह एक-एक हजार रुपये देने का वादा किया था। इसे मोदी की गारंटी में शामिल किया गया था। सत्ता में आते ही अपना वादा पूरा करते हुए भाजपा सरकार महिलाओं को योजना के तहत राशि दे रही है।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक


पंजीयन पोर्टल के दोबारा खुलने का इंतजार

प्रदेश में अभी भी लाखों महिलाएं योजना से वंचित हैं, जिन्हें पंजीयन पोर्टल का दोबारा खुलने का इंतजार है। ये महिलाएं पहली बार पंजीयन पोर्टल में आवेदन करने से चूक गई थीं। कुछ ऐसी महिलाओं को भी लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो डेढ़ वर्षों में योजना के लिए पात्र हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल व विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पंजीयन पोर्टल का दोबारा खोलने की घोषणा भी कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...2027 में जनगणना कराने का ऐलान... राज्य सरकार जारी करेगी गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना | महतारी वंदन योजना की पात्रता | महतारी वंदन योजना आवेदन | mahtari vandan yojana

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी... इतने तक गया कट ऑफ

Tags:
  • महतारी वंदन योजना
  • महतारी वंदन योजना आवेदन
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • महतारी वंदन योजना की पात्रता
  • mahtari vandan yojana
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर