बलरामपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
A bus full of wedding guests overturned in Balrampur, three dead the sootr
A bus full of wedding guests overturned in Balrampur, three dead the sootr

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कंठी घाट चांदो में सड़क निर्माण कई सालों से जारी है। इस सड़क से बस बारातियों को लेकर जा रही थी। बस की फिटनेस सही नहीं था। उबड़-खाबड़ सड़क पर ड्राइवर बस का संतुलन नहीं बना सका और अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई।

जर्जर सड़क और अनफिट बस ने बारात की खुशी को मौत और गम में बदल दिया। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कंठी घाट चांदो में सड़क निर्माण का काम कई सालों से जारी है। सड़क निर्माण के साथ घाट के कटिंग का काम चल रहा है। इसके कारण यहां की सड़क पर वाहन चलते नहीं, बल्कि रेंगते हैं। इसी जर्जर सड़क से बस बारातियों को लेकर जा रही थी। मगर, बस की हालात भी ठीक नहीं थी। उसकी फिटनेस सही नहीं था। उबड़-खाबड़ सड़क पर ड्राइवर बस का संतुलन नहीं बना सका और अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई।

ये खबर भी पढ़ें... शादी का वादा, गोल्ड ट्रेडिंग का सपना...विधवा बनकर युवती ने ठगे 14 लाख

जर्जर सड़क ने बिगाड़ दी जर्जर बस की चाल

बस शंकरगढ़ से बारात लेकर झारखंड जा रही थी। बस में सवार करीब 30 बाराती अपनी ही मस्ती थे। कोई गा रहा था तो कोई हंसी मजाक के मूड में था। इस खुशनुमा माहौल में किसी को भी इसका अंदाजा नहीं था कि आगे कोई अनहोनी हो सकती है। बस मालिक ने चंद पैसे के लिए अनफिट बस पर बारातियों को बैठा दिया। ड्राइवर को भी शायद अपनी ड्राइविंग पर भरोसा था। मगर नियती को कुछ और ही मंजूर था। जर्जर सड़क ने जर्जर बस की चाल बिगाड़ दी और बलरामपुर जिले के कंठी घाट चांदो में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक युवक और बच्ची है। वहीं, 25 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की स्थितत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें... कोंडागांव में पीएटी परीक्षा : अधिकारियों की लापरवाही से चार छात्र वंचित

ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूट गया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस शंकरगढ़ से झारखंड बारात लेकर जा रही थी। बस की हालात ठीक नहीं थी। वहीं, निर्माण कार्य के कारण सड़क जर्जर हालत में है। अनुमान है कि इस सड़क पर ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूट गया। कंठी घाट के पास बस की स्थिति बिगड़ गई और वह गहरी खाई में पलट गई। बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही चांदो पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एंबुलेंस से जुड़े लोगों के अलावा स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव में लग गए। घायलों को चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाद में वहां से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाकी सभी का इलाज जिला अस्पताल बलरामपुर में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... आधी फैकल्टी के सहारे छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज, 4 पर लग सकती है 1 करोड़ की पेनाल्टी

दुर्घटना में बस मालिक और सड़क निर्माण कंपनी दोषी

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए। पुलिस लोगों के उपचार के बाद दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस दुर्घटना में बस मालिक और सड़क निर्माण में लगी कंपनी दोषी हैं, क्योंकि यहां सालों से निर्माण के कारण सड़क की हालत पहले ही खराब है। निर्माण कंपनी ने आवागमन के लिए सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवाई है। वहीं, बस मालिक ने भी शुभ काम में बीमार बस भेज दी।

ये खबर भी पढ़ें... जैन या जुनेजा के नाम पर लग सकती है मुहर, 3 साल से खाली कुर्सी पर 40 हजार मामले पेंडिंग



bus | Wedding | Guest | overturned | Balrampur | बारातियों से भरी बस पलटी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Balrampur
  • bus
  • Wedding
  • बलरामपुर
  • overturned
  • बारातियों से भरी बस पलटी
  • Guest
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर