OLX App चलाना अब खतरे से खाली नहीं... स्कैन करते ही खाली हो गया खाता
Kanak Durga Jha | Oct 23, 2024, 14:06 IST
account emptied as scanned OLX App medical student bhilai
Cyber Fraud In Bhilai : अब मोबाइल में कोई ऐप चलाना भी खतरे से खाली नहीं है। दरअसल, छत्तीसगढ़ भिलाई में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया गया।
Cyber Fraud In Bhilai : अब मोबाइल में कोई ऐप चलाना भी खतरे से खाली नहीं है। दरअसल, छत्तीसगढ़ भिलाई में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया गया। मेडिकल छात्र दिव्यांश दुबे (उम्र - 20 साल) ने OLX पर एक मिक्सर ग्राइंडर बेचने का विज्ञापन डाला था, लेकिन एक अनजान व्यक्ति ने QR कोड स्कैन करवाकर उसके खाते से 1 लाख 25 हजार 498 रुपए की ठगी कर ली।
पुलिस के अनुसार, ठग ने खुद को नेहरू नगर का निवासी बताया और दावा किया कि वह मर्चेंट अकाउंट होने के कारण यूपीआई से पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता। उसने दिव्यांश को एक QR कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर पहले 2 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद ठग ने करीब 12 ट्रांजेक्शन कर छात्र के खाते से कुल 1.25 लाख रुपए निकाल लिए। ठग ने गलत QR (क्यूआर) कोड भेजने का बहाना बनाते हुए दिव्यांश को पैसे वापस करने का झांसा दिया और इस तरह उसे लगातार स्कैन करवाता रहा।
साइबर ठगी पर नियंत्रण के लिए कंसल्टेंट्स की होगी भर्ती
साइबर ठगी करके आलीशान जिंदगी जी रहा था युवक... पुलिस ने 7 शातिरों को पकड़ा
पुलगांव थाने के प्रभारी, टीआई पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस साइबर सेल की मदद से ठग की तलाश कर रही है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि QR कोड स्कैन करने जैसी ऑनलाइन पेमेंट विधियों में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। पुलिस ने लोगों को ऐसी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी है।
मैं UK में रहता हूं, तुम्हारे लिए गिफ्ट भिजवाया है... कहकर युवती से की लाखों की ठगी, जानिए पूरा मामला
साइबर ठगी करके आलीशान जिंदगी जी रहा था युवक... पुलिस ने 7 शातिरों को पकड़ा
मेडिकल का छात्र ऐसे हुआ ठगी का शिकार
साइबर ठगी पर नियंत्रण के लिए कंसल्टेंट्स की होगी भर्ती
साइबर ठगी करके आलीशान जिंदगी जी रहा था युवक... पुलिस ने 7 शातिरों को पकड़ा
अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
मैं UK में रहता हूं, तुम्हारे लिए गिफ्ट भिजवाया है... कहकर युवती से की लाखों की ठगी, जानिए पूरा मामला
साइबर ठगी करके आलीशान जिंदगी जी रहा था युवक... पुलिस ने 7 शातिरों को पकड़ा
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
By Sourabh Bhatnagar
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
By Aman Vaishnav
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
By Ashish Bhardwaj
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
By Arun Tiwari
राजस्थान में 2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस
By Jageshwar prasad
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
By Kaushiki