राजस्थान में पेपर लीक के मामले में एसओजी की कार्रवाई, 9 साल पुराने मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Vikram Jain | Jan 12, 2024, 24:00 IST
Share
राजस्थान में पेपर लीक के मामले में एसओजी की कार्रवाई, 9 साल पुराने मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान में पेपर लीक के मामले में एसओजी की कार्रवाई, 9 साल पुराने मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

राजस्थान में पेपर लीक मामले में 9 साल से फरार आरोपी को फलोदी से गिरफ्तार किया गया है।

JAIPUR. राजस्थान में भजनलाल सरकार ने प्रश्न पत्र लीक के पुराने मामलों में तेजी से जांच और कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो रही हैं। 2015 के पेपर लीक मामले में 9 साल से फरार आरोपी को फलोदी से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जयपुर लाया गया है। पूछताछ में नए खुलासे हो सकते है।

आरोपी बनवारीलाल की फलोदी से गिरफ्तारी

एडीजी (एटीएस-एसओजी) वीके सिंह के अनुसार 2015 में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कनिष्ठ लेखाकार एवं राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2013 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने 9 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने साल 2015 में पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए केस दर्ज किया था। इस मामले में फलोदी जिले के सुरपुर निवासी बनवारीलाल विश्नोई की एसओजी को 9 साल से तलाश थी। आगे बताया कि बनवारीलाल विश्नोई को फलोदी डीएसटी और जांबा थाना पुलिस की मदद से एसओजी ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे फलोदी से जयपुर लाया गया है।

परीक्षा में ब्लूटूथ से हासिल किया था प्रश्न पत्र

एसओजी की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी बनवारीलाल ने कनिष्ठ लेखाकार व तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा-2013 का पेपर ब्लू टूथ के जरिए हासिल किया था। एसओजी इस मामले में अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जारी है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर न्यूज
  • Rajasthan Paper Leak Case
  • Action in Paper Leak Case
  • Rajasthan Staff Selection Board
  • राजस्थान पेपर लीक मामला
  • पेपर लीक मामले में कार्रवाई
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज