हेलीकॉप्टर क्रेश मामले में 'द सूत्र' की खबर का असर, जिम्मेदार चीफ पायलट हटाए गए

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Action on Helicopter crash at Mana Airport raipur
Action on Helicopter crash at Mana Airport raipur

Action on Helicopter crash at Mana Airport : माना एयरपोर्ट पर तीन साल पहले हुई शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर अब जाके एक्शन लिया गया है। द सूत्र की खबर के असर से यह कार्रवाई की गई है।

माना एयरपोर्ट पर तीन साल पहले हुई शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर अब जाके एक्शन लिया गया है।द सूत्र की खबर के असर से यह कार्रवाई की गई है। घटना के मुख्य आरोपी तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई हैं। बता दें कि वर्तमान में वे राज्य विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश

क्रैश में दो लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि माना एयरपोर्ट पर 12 मई 2022 को शासकीय हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस घटना में कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की मौत हो गई थी। कार्रवाई करने की जगह तत्कालीन कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार ने आरोपी चीफ पायलट जायसवाल को तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था। इतना ही नहीं घटना की कार्रवाई को लेकर लापरवाहियां भी बरती थीं।

ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति

इतना ही नहीं भूपेश सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना तो दूर घटना की जांच के आदेश भी नहीं दिए थे। इसके विपरीत भूपेश सरकार ने तत्कालीन चीफ पायलट जायसवाल को तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था। वहीं घटना की जांच के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम यहां पहुंची और रिपोर्ट तैयार की।

इस वजह से हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश

बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले जारी जांच रिपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश होने के पीछे की लापरवाही और चूक का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि माना एयरपोर्ट पर सरकारी हेलीकॉप्टर का मेंटेनेंस सिस्टम कमजोर था, यहां तक जरूरी पार्ट्स भी नहीं बदले जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन

डीजीसीए के रिपोर्ट दिए जाने के बाद उसे उजागर नहीं किया जा रहा था। लेकिन द सूत्र की खबर के माध्यम से डीजीसीए की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य विमानन विभाग में जिम्मेदारों की भूमिका की जांच शुरू की, और तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई।



Raipur Airport News | raipur airport helicopter crash | रायपुर एयरपोर्ट में शासकीय हेलीकॉप्टर क्रैश | Raipur News | raipur news in hindi

FAQ

  1. माना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश कब हुआ था और इसमें कितनों की मौत हुई थी?
    माना एयरपोर्ट पर शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग 12 मई 2022 को हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी – कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा।
  2. इस घटना में किसे जिम्मेदार माना गया और क्या कार्रवाई की गई?
    इस घटना के मुख्य आरोपी तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल को माना गया है। तीन साल बाद अब जाकर उन पर कार्रवाई हुई और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। पहले उन्हें भूपेश बघेल सरकार ने ही तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त कर दिया था, जबकि कोई त्वरित जांच नहीं की गई थी।
  3. DGCA की जांच रिपोर्ट में हेलीकॉप्टर क्रैश का क्या कारण बताया गया है?
    DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर क्रैश की मुख्य वजह मेंटेनेंस सिस्टम की लापरवाही थी। माना एयरपोर्ट पर जरूरी पार्ट्स की समय पर जांच व बदलाव नहीं किए जा रहे थे, जिससे तकनीकी खामियां बनी रहीं और दुर्घटना हुई। यह रिपोर्ट पहले दबा दी गई थी, लेकिन मीडिया में आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।
ये खबर भी पढ़िए...इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट देने छत्तीसगढ़ आएंगी गूगल और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी

Tags:
  • Raipur News
  • भूपेश सरकार
  • Raipur Airport News
  • raipur news in hindi
  • raipur airport helicopter crash
  • रायपुर एयरपोर्ट में शासकीय हेलीकॉप्टर क्रैश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर