अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 500 टन रेत जब्त, खुद फिल्ड पर उतरे कलेक्टर, एसएसपी

Harrison Masih | Jun 23, 2025, 16:57 IST
Share
action on illegal sand mining 500 tons sand seized Collector and SSP action bilaspur the sootr
action on illegal sand mining 500 tons sand seized Collector and SSP action bilaspur the sootr

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देशों के बाद बिलासपुर जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान की अगुवाई खुद कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देशों के बाद बिलासपुर जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान की अगुवाई खुद कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह कर रहे हैं, जो न केवल कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि खुद मैदान में जाकर उसकी निगरानी भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 245 हाईवा रेत जब्त

5 दिनों में 86 मामले, 31 एफआईआर दर्ज

बीते पांच दिनों में प्रशासन ने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिलेभर में सघन कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 86 मामलों में कार्रवाई हुई, जिनमें से 31 में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए और बाकी 55 मामलों में BNSS की धारा 106 के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई है। माइनिंग विभाग को सभी प्रकरणों की रिपोर्ट भेजी गई है, और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन प्रकरणों में खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1), 4(1)(A), 21 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) व 3(5) के तहत केस दर्ज हुए हैं।

अधिकारियों ने संभाली मोर्चा

कलेक्टर और एसएसपी ने अभियान की प्रत्यक्ष निगरानी की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रेत माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। संयुक्त अभियान में एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, और माइनिंग इंस्पेक्टर सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 600 ट्रैक्टर रेत, 50 से अधिक वाहन जब्त

500 टन रेत और भारी वाहन जब्त

इस अभियान के तहत 500 टन अवैध रेत जब्त की गई। इसके अलावा 46 ट्रैक्टर, 14 हाईवा, 2 जेसीबी और 1 चेन माउंटेड पोकलेन जैसे भारी वाहन भी जब्त किए गए हैं। इन वाहनों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

प्रशासन की दोहरी प्राथमिकता

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता दोहरी है – खनिज संपत्ति की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन की रक्षा। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर ड्रोन सर्वे और तकनीकी निगरानी से कड़ी निगाह रखी जाएगी।

पुलिस का सख्त संदेश

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि कोई भी राजनीतिक या बाहरी दबाव कार्रवाई में बाधा नहीं बन पाएगा। पुलिस और माइनिंग विभाग के समन्वय से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी केसों की जांच तेजी से पूरी कर जल्द चालान प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन के दौरान ग्रामीणों पर हमले का मामला, कांग्रेस ने बनाई जांच टीम

ग्रामीणों और नागरिकों का सहयोग

इस अभियान से पहले जहां खुलेआम रेत खनन होता था, अब वहां शांति और अनुशासन देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और अवैध गतिविधियों की सूचना देने का आश्वासन भी दिया है।

यह आया असर

31 आपराधिक प्रकरण, 86 वाहनों की जब्ती

500 टन रेत जब्त

वरिष्ठ अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्रवाई

ड्रोन और तकनीकी निगरानी की शुरुआत

जन सहभागिता से सकारात्मक माहौल

बिलासपुर जिला प्रशासन की यह त्वरित और कड़ी कार्रवाई खनिज संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे न केवल रेत माफियाओं में भय का वातावरण बना है, बल्कि शासन-प्रशासन की ईमानदार छवि और आम जनता की सहभागिता का भी प्रमाण देखने को मिला है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रेत खनन बंद, दोगुनी कीमत वसूल रहे संचालक

छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | बिलासपुर में 500 टन रेत जब्त | बिलासपुर रेत माफिया कार्रवाई | illegal sand mining | Mining Department chattisgarh

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • अवैध बजरी खनन
  • छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन
  • बिलासपुर में 500 टन रेत जब्त
  • बिलासपुर रेत माफिया कार्रवाई
  • Mining Department chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा