राहुल के बयान के बाद सियासत में आया घोड़ा, बीजेपी बोली वे पार्टी नहीं स्टड फॉर्म चला रहे

Arun Tiwari | Jun 04, 2025, 13:44 IST
Share
After Rahul's statement, horse came into politics, BJP said he is running a stud farm, not a party the sootr
After Rahul's statement, horse came into politics, BJP said he is running a stud farm, not a party the sootr

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मध्यप्रदेश में दिया बयान खूब चर्चा में है। बीजेपी ने राहुल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल राजनीतिक पार्टी चला रहे हैं या कोई स्टड फॉर्म। राहुल ने कहा था कि तीन तरह के घोड़े होते हैं।

रायपुर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मध्यप्रदेश में दिया बयान खूब चर्चा में है। बीजेपी के लिए यह चुटकी लेने का विषय बन गया है। बीजेपी ने राहुल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल राजनीतिक पार्टी चला रहे हैं या कोई स्टड फॉर्म। राहुल ने कहा था कि तीन तरह के घोड़े होते हैं। बारात के घोड़े को बारात में और रेस के घोड़े को रेस में इस्तेमाल करना चाहिए। लंगड़े घोड़े को घर बिठा देना चाहिए। यह बात उन्होंने कांग्रेस की राजनीति के संबंध में कही थी।

ये खबर भी पढ़ें... 4456 शिक्षकों की नई तैनाती, 166 स्कूलों का होगा समायोजन

राहुल कर रहे घोड़े की खेती

ये खबर भी पढ़ें... रविवि का प्रवेश पोर्टल अचानक बंद, छात्र-कॉलेज परेशान, निजी विश्वविद्यालयों को फायदा

बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं चला रहे हैं, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई स्टड फार्म चला रहे हैं और "घोड़े की खेती" कर रहे हैं। वे घोड़ों के बारे में नॉलेज बढ़ा रहे हैं। उन्हें तो कांग्रेस पार्टी का नाम बदलकर "स्टड फार्म" गांधी परिवार प्राइवेट लिमिटेड" कर देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट में, नियमों के उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस में लंगड़े घोड़ें

चंद्राकर ने कहा कि जिस तरह चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए, खासकर राहुल गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद उनका प्रदर्शन देखे तो, तो साफ़ दिखता है कि वह स्वयं पार्टी के लिए एक "लंगड़े घोड़े" साबित हुए हैं। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के सभी घोड़े "बीमार" हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस नेताओं को किसी स्टड फार्म में भर्ती कर देना चाहिए, जहां बीमार घोड़ों के इलाज और देखरेख के लिए अस्पताल होता है। अब वे वहीं रखने लायक हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

वनतारा जाएं कांग्रेसी

चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होनें कांग्रेस नेताओं को राहुल की सलाह मानने को कहा। चंद्राकर ने कहा कि अंबानी ने जामनगर में पशुओं के देखरेख के लिए जो 'वनतारा' बनाया है, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को वहीं भेज देना चाहिए।

Rahul Gandhi | statement | Horse | politics | BJP | Farm

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • BJP
  • politics
  • statement
  • Farm
  • Horse
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा