सरकारी स्कूल में लगेगी AI की क्लास, बच्चे सीखेंगे रोबोट बनाना
Kanak Durga Jha | Nov 13, 2024, 14:56 IST
AI included syllabus taught from 6th class chhattisgarh schools
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढाई में अब जल्द ही AI शामिल होने जा रहा है। बच्चों को अब क्लास लगाकर AI के टेक्निक्स के बारे में पढ़ाया जाएगा।
AI Education In Chhattisgarh Govt School : अब सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई का रास्ता खुल रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इन नए विषयों के पाठ्यक्रम तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है, और इसे 2024 से कक्षा 6वीं के छात्रों के लिए लागू किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र के 800 स्कूलों में, इस साल से ही मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से रोबोटिक्स का बुनियादी ज्ञान छात्रों को दिया जा रहा है।
विष्णुदेव साय सरकार ने सहकारी समितियों के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
बस्तर में 1,500 से अधिक शिक्षक 6वीं से 10वीं तक के 40,000 छात्रों को कौशल और जीवन कौशल से संबंधित शिक्षा दे रहे हैं। इस सफलता को देखते हुए, राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में इस योजना को विस्तार देने की योजना बनाई है। इसके लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन और सरकार के बीच तीन साल की साझेदारी हुई है, जिसका उद्देश्य कौशल शिक्षा को सभी सरकारी स्कूलों में पहुंचाना है।
इन अफसरों ने किया अडानी के लिए लाखों पेड़ काटने का रास्ता साफ
शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर चला बुलडोजर, देखें फोटो
ट्रेजरी ऑफिसर की पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख रुपए वसूले
विष्णुदेव साय सरकार ने सहकारी समितियों के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के स्कूलों में लागू होगी योजना
इन अफसरों ने किया अडानी के लिए लाखों पेड़ काटने का रास्ता साफ
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगी AI की पढाई रोबोटिक्स और AI पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के तहत शामिल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि छात्रों को वर्तमान तकनीकी और डिजिटल युग के लिए तैयार किया जा सके, जिससे वे जरूरी तकनीकी कौशल और ज्ञान से लैस हो सकें। इस पहल के साथ, छात्रों को बचपन से ही तकनीकी शिक्षा का मजबूत आधार मिलेगा, जिससे वे उच्च शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार होंगे।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में AI और रोबोटिक्स शिक्षा पहल क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार अपने सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की शिक्षा शुरू कर रही है। बता दें कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने इन विषयों का पाठ्यक्रम तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसे 2024 से कक्षा 6 के छात्रों के लिए लागू किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र के 800 स्कूलों में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से इस साल से छात्रों को रोबोटिक्स का बुनियादी ज्ञान दिया जा रहा है। - इस योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?
प्रारंभ में यह योजना बस्तर क्षेत्र के 800 स्कूलों के कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत लगभग 40,000 छात्रों और 1,500 शिक्षकों को रोबोटिक्स और जीवन कौशल संबंधित शिक्षा दी जा रही है। भविष्य में इस योजना का विस्तार कर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के सरकारी स्कूलों में इसे लागू करने की योजना बनाई गई है। - यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के साथ कैसे जुड़ी है?
रोबोटिक्स और AI पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के तहत शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को तकनीकी और डिजिटल युग के लिए तैयार करना है, ताकि वे आवश्यक तकनीकी कौशल और ज्ञान से सुसज्जित हो सकें। इस पहल से छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीकी शिक्षा का मजबूत आधार मिलेगा, जो उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य में करियर के लिए तैयार करेगा।
ट्रेजरी ऑफिसर की पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख रुपए वसूले
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari