संजय पार्क में 15 हिरणों की रहस्यमयी मौत, वन विभाग में हड़कंप, शुरुआती जांच में आई चौंकाने वाली वजह

Rajesh Lahoti | Mar 22, 2026, 15:05 IST
Share
aipur sanjay park 15 deer death forest department investigation
aipur sanjay park 15 deer death forest department investigation

छत्तीसगढ़ के संजय पार्क में एक साथ 15 हिरणों की मौत ने वन विभाग और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। हिरणों की मौत का कारण अभी तक पती नहीं चल पाया है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

News in detail

  • रायपुर के संजय पार्क में 15 हिरणों ने एक साथ दम तोड़ दिया है।
  • अचानक हुई मौतों से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
  • शुरुआती जांच में संक्रमण या जहरीले खाने की आशंका जताई गई है।
  • मृत हिरणों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
  • रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौतों का खुलासा होगा।

News In Detail

छत्तीसगढ़ के चर्चित संजय पार्क से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साथ 15 हिरणों की मौत ने वन विभाग से लेकर आम लोगों तक को झकझोर दिया है। अचानक हुई इतनी बड़ी संख्या में मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि संजय पार्क में पिछले कुछ दिनों से हिरणों की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही थीं। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक 15 हिरण दम तोड़ चुके थे। इतने बड़े स्तर पर वन्यजीवों की मौत ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएफओ ने क्या कहा

वन मंडल अधिकारी डीएफओ के मुताबिक शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। हिरणों की मौत का कारण संक्रमण या जहरीला खाना हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्क में मौजूद घास या पानी में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

क्या लापरवाही बनी वजह?

स्थानीय लोगों और जानकारों का मानना है कि यह मामला सिर्फ प्राकृतिक नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा भी हो सकता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि हिरण पहले से बीमार थे तो समय रहते उनका इलाज क्यों नहीं किया गया?

जांच के आदेश, रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। मृत हिरणों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह मामला बीमारी जहरीले तत्व या किसी और कारण से जुड़ा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर हाईकोर्ट ने काले हिरण के शिकार से जुड़े देखे वीडियो, कहा मूक प्राणियों को मारने वालों को जमानत नहीं

काला हिरण शिकार मामला: सलमान के केस की सुनवाई से अलग हुए जज, अब दूसरी बेंच में होगी सुनवाई

टाइगरों की कब्रगाह: 2026 में 11वें बाघ की मौत, पांच साल में 225

14 दिन में 3 लेपर्ड और एक बाघ की मौत, हादसों के शिकार हो रहे वन्यजीव, जानें पूरी खबर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • वन विभाग
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • वन मंडल
  • वन विभाग की टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती