चूजे ने ली युवक की जान,पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी ये देख कर हैरान

Marut raj | Dec 16, 2024, 13:22 IST
Share
Ambikapur A young man died after swallowing a live chick the sootr
Ambikapur A young man died after swallowing a live chick the sootr

डाॅक्टरों के अनुसार पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाॅक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था।

Ambikapur A young man died after swallowing a live chick : छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजा फंसने के बाद युवक से न तो उसे निगलते बना और न ही उगलते। नतीजा, बेहोश हुआ और दम तोड़ दिया। मामला अंबिकापुर का है।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

अचानक हो गया बेहोश

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में छिंदकालो आता है। यहां आनंद कुमार यादव (35) अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया। यह देख परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डाॅक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

275 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन वालीं 2 फर्जी कंपनियां रायपुर में पकड़ीं

डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ तो डाॅक्टर भी हैरान रह गए। डाॅक्टरों के अनुसार पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था।

बच्ची के शव से रेप करने वाले को राहत, क्योंकि ऐसा करना क्राइम नहीं है

पुलिस यह जता रही आशंका

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गए थे। बच्चे नहीं होने से वह तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा।

सबसे खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ जा रहे अमित शाह, हेलीकॉप्टर से रवाना

FAQ

  1. युवक की मौत का मुख्य कारण क्या था ?
    युवक ने जिंदा चूजा निगल लिया था, जो उसके गले में फंस गया। चूजा श्वास नली और खाने की नली के बीच फंसने की वजह से उसकी सांस रुक गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
  2. पुलिस ने इस घटना के पीछे क्या आशंका जताई है ?
    पुलिस का मानना है कि युवक तंत्र-मंत्र के चक्कर में था। आशंका है कि किसी तांत्रिक के कहने पर उसने जिंदा चूजा निगलने की कोशिश की होगी।
  3. डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में क्या पाया ?
    पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृत युवक के गले से साबूत जिंदा चूजा निकाला। डॉक्टरों ने कहा कि यह उनके लिए पहली बार ऐसा मामला था। चूजा गले में फंसे होने की वजह से युवक की सांस रुक गई थी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Ambikapur News
  • अंबिकापुर न्यूज
  • Ambikapur News in Hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई