अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
कांग्रेस नेता पर हमला
कांग्रेस नेता पर हमला

अंबिकापुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू पर हमला हुआ। घर के बाहर युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर बुलेट वाहन जब्त किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अंबिकापुर में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • घर के बाहर घेरकर कांग्रेस नेता की पिटाई, रायपुर रेफर
  • मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
  • कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता पर लगाया साजिश का आरोप
  • हमले में घायल नेता की हालत गंभीर, फरार आरोपियों की तलाश जारी
अंबिकापुर के दर्रीपारा इलाके में कांग्रेस नेता पर हुए हमले का मामला सामने आया है। शनिवार रात कुछ युवकों ने घर के सामने रास्ता रोककर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के साथ मारपीट की। हमले में उन्हें सिर और आंख सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल कांग्रेस नेता को पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कांग्रेस नेता के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कांग्रेस नेता की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं थीं। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने 30 अगस्त को मणिपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे कुछ युवकों ने उनके साथ विवाद शुरू किया।

इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दर्रीपारा निवासी साहिल साहू, आयुष बरला, सुनील साहू और अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू शामिल हैं।

हमले में इस्तेमाल वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के दौरान घटनास्थल की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता पर लगाया आरोप

घायल कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह ने हमले के पीछे भाजपा नेता सूर्यप्रकाश साहू का हाथ होने का आरोप लगाया है।उन्होंने दावा किया कि उनके कहने पर ही यह हमला कराया गया। हालांकि भाजपा नेता सूर्यप्रकाश साहू ने इन आरोपों को खारिज किया है।

उन्होंने कहा कि उनका नाम जबरन मामले में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने खुद को घटना से अलग बताते हुए कहा कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे।

पुलिस जांच में जुटी

मणिपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।

FAQ

  1. अंबिकापुर में कांग्रेस नेता पर हमला क्यों हुआ?
    पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता ने हमले के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है।
  2. कांग्रेस नेता पर हमले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
    पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
  3. घायल कांग्रेस नेता की हालत कैसी है?
    मारपीट में घायल कांग्रेस नेता को सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

ये खबरें भी पढ़े....

कांग्रेस नेता को 5 साल की सजा: दंपती को ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास का मामला

अंबिकापुर हत्याकांड: कारोबारी ने दी थी अपनी हत्या की सुपारी... आरोपी को उम्रकैद

नशे में कार दौड़ाकर युवक पर जानलेवा हमला, रंजिश के चलते 15 बार दे चुका था धमकी

पति की हैवानियत: पत्नी को बांधा मुर्गा बनाया, भागी तो चाकू से किया जानलेवा हमला

Tags:
  • कांग्रेस नेता
  • जानलेवा हमला
  • अंबिकापुर
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद