अंबिकापुर के स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में आग, 3 करोड़ का सामान जलकर खाक

Deeksha Nandini Mehra | Jun 03, 2024, 13:38 IST
Share
cg fire accident
Fire in Ambikapur Sports Center and Hotel

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्पोर्ट्स सेंटर और होटल की पांच मंजिलें आग की चपेट में आ गई हैं। स्पोर्ट्स सेंटर में मौजूद लकड़ी और रबर के सामान ने आग को जल्दी पकड़ लिया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Fire in Ambikapur Sports Center and Hotel : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक के पास चोपड़ापारा स्थित स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में सोमवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार अब तक आग से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान हो गया है। स्पोर्ट्स सेंटर और होटल की पांच मंजिलें आग की चपेट में आ गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिजली के तार टूटने के कारण हुए शार्ट सर्किट से आग फैली।

ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप या कांग्रेस बचाएगी अपनी लाज

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इलाके में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग धीरे- धीरे दुकानों में फैलने लगी। स्पोर्ट्स सेंटर में लकड़ी और रबर के सामान ने आग को जल्दी पकड़ लिया।

इसके बाद वह धीरे- धीरे स्पोर्ट्स सेंटर से लगी बिल्डिंग की तरफ बढ़ी। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग की परिस्थिति को देखकर और भी गाड़ियों को बुलाया।

अब तक करीब 12 दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया जा चुका है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की टीम मौके पर आग को बुझाने के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि, अब तक लगभग तीन से चार करोड़ रुपए तक का सामान जल चुका है।

ये खबर पढ़िए ...आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले 30 अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस कर्मी ने बताया कि चोपड़ापारा में जैन मंदिर के पीछे संचालित संजय सिंह के स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लगी। होटल और स्पोर्ट्स सेंटर के ठीक सामने से गुजरे बिजली के तार टूट गए। शॉर्ट सर्किट से आग फैली और स्पोर्ट्स सेंटर तक फैल गई। दुकान में रखे स्पोर्ट्स के प्लास्टिक, रबर और लकड़ी का सामान आग के दायरे में आ गया। इसके बाद आग और भी ज्यादा भयावह हो गई। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी का फोर्स नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 11 बजे तक स्पोर्ट्स सेंटर, होटल की पांचवीं मंजिल और पिछले हस्से तक आग पहुंच गई।

लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थान


होटल के बगल में ही मिल्टन की होलसेल की दुकान और आवासीय घर भी हैं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क कर घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। फायर ब्रिगेड के वाहनों के पानी का प्रेशर दो मंजिलों तक ही पहुंच पा रहा है। जबकि आग दोनों संस्थानों की पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई है। दुकान और होटल की करीब 200 फीट से ज्यादा लंबाई है, जहां पानी दोनों ओर से भी डालने पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

chhattisgarh news in hindi | Chhattisgarh fire accident | अंबिकापुर फायर एक्सीडेंट | Ambikapur fire accident



Tags:
  • Chhattisgarh fire accident
  • chhattisgarh news in hindi
  • अंबिकापुर फायर एक्सीडेंट
  • Ambikapur fire accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा