अंबिकापुर में NH-43 पर रातों-रात बनी सड़क सुबह होते ही उखड़ी, सफाईकर्मियों ने बेलचे से सड़क उखाड़कर कचरा गाड़ी में भर दी

Arun Tiwari | Dec 23, 2025, 19:18 IST
Share
ambikapur-nh-43-road-built-damaged-overnight-engineer-suspended
ambikapur-nh-43-road-built-damaged-overnight-engineer-suspended

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में NH-43 पर रातों-रात बनी सड़क सुबह होते ही उखड़ गई. हालात ऐसे बने कि सफाईकर्मियों ने बेलचे से सड़क उखाड़कर कचरा गाड़ी में भर दी। अंबिकापुर में NH विभाग की खुली पोल सबके सामने आ गई।

Raipur. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में NH-43 पर रातों-रात बनी सड़क सुबह होते ही उखड़ गई। हालात ऐसे बने कि सफाईकर्मियों ने बेलचे से सड़क उखाड़कर कचरा गाड़ी में भर दी। अंबिकापुर में NH विभाग की खुली पोल सबके सामने आ गई।

अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर से होकर गुजरने वाली NH 43 पर रातों-रात की गई सड़क मरम्मत सुबह होते ही उखड़ गई।

हालात ऐसे बने कि नगर निगम के सफाईकर्मियों को बेलचा से नई बनी सड़क को उखाड़कर कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर में भरना पड़ा। गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब इस पर एक्शन लेते हुए NH के उपअभियंता नवीन सिन्हा को निलंबित किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

35 करोड़ की सड़क उखड़ी, 2 हजार गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत

रायसेन में सड़क बनाने के नाम पर बिछा दी थी सिर्फ डामर की परत; सड़क उखड़ी, अफसरों पर कार्रवाई, दोबारा निमार्ण शुरू

6 करोड़ की लागत से बनी थी सड़क :

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के सदर रोड इलाके में NH-43 की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम कराया गया था। यह कार्य लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे पेच रिपेयरिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया जा रहा है। लेकिन सड़क बनने के कुछ ही घंटों बाद उसकी परत उखड़ने लगी, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

NH-43 in Ambikapur
NH-43 in Ambikapur

स्थानीय लोगों ने सुबह जब सड़क की हालत देखी तो हैरान रह गए। जहां रात में नई सड़क नजर आ रही थी, वहीं सुबह सड़क की गिट्टियां और डामर ऐसे उखड़े पड़े थे जैसे महीनों पुरानी सड़क हो। स्थिति इतनी खराब थी कि सड़क के टुकड़े कचरे की तरह बिखर गए।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में रसूख के आगे विकास बेबस : 10 करोड़ की सड़क का काम अधर में, कमिश्नर ने लगाई फटकार

मंत्री प्रतिमा बागरी ने खोली पोल: सतना में घटिया सड़क, PWD का औचक निरीक्षण सिर्फ कागजी खानापूर्ति?

बेलचा और ट्रैक्टर से “सड़क की सफाई” :

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सफाईकर्मी बेलचा लेकर पहुंचे और नवनिर्मित सड़क के उखड़े हिस्सों को कचरे की तरह ट्रैक्टर में भरकर ले गए। इस पूरे दृश्य का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो विभाग और ठेकेदार की पोल खोल रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। लोगों ने मांग की है कि इस घटिया काम की उच्चस्तरीय जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए।

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अगर सड़क रात में बनकर सुबह उखड़ जाए, तो यह साफ है कि इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार ने सिर्फ सब इंजीनियर पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए उप अभियंता नवीन सिन्हा को सस्पेंड कर दिया।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर
  • NH 43
  • अंबिकापुर में NH-43
  • अंबिकापुर में सड़क उखड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा