शराब घोटाला मामले में अमिताभ जैन से पूछताछ नहीं, शराब कंपनी के चेयरमैन हैं मुख्यसचिव

VINAY VERMA | Published:
Share
Amitabh Jain not questioned liquor scam case chairman liquor company the sootr
Amitabh Jain not questioned liquor scam case chairman liquor company the sootr

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मामले में अभयदान दे दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मामले में अभयदान दे दिया गया है। एजेंसियां उनसे पूछताछ तक कि जहमत नहीं उठा रहीं। जबकि प्रदेश के शराब कंपनी के चेयरमैन हैं मुख्य सचिव अमिताभ जैन...

CSMCL के चेयरमैन हैं सीएस

शराब से संबंधित सरकार की एक कंपनी है। जिसका नाम CSMCL यानी छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड है। जो राज्य में शराब बिक्री का पूरा तंत्र संचालित करती है। यानी प्रदेश में शराब नीति बनाना, लागू करना, ठेकों पर निगरानी रखना, शराब की बिक्री देखना और हजारों करोड़ के राजस्व की कमाकर सरकारी खजाने में डालना...। जिसके लिए सबसे बड़े जिम्मेदार मुख्य सचिव अमिताभ जैन हैं। क्योंकि मुख्य सचिव ही इस कंपनी का अध्यक्ष होता है।

मुख्य सचिव मामले से अनजान थे?


CSMCL कागज़ों में यह व्यवस्था पारदर्शिता का दावा करती है, मगर ईडी की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि नकली होलोग्राम के ज़रिए अरबों रुपए का खेल हुआ। घोटालेबाजों ने सिंडिकेट खड़ा किया और सरकारी दुकानों से ही शराब की अवैध बिक्री कर अरबों कमाए। जिसका सिलसिला वर्षों तक चलता रहा। बड़ा सवाल यह है कि जब सरकारी सिस्टम का मुखिया खुद कॉरपोरेशन का चेयरमैन था, तो क्या वह इस सब से अनजान थे?

एक्सटेंशन मजबूरी या राजनीतिक ‘इनाम’?


सरकार ने सीएस के कार्यकाल विस्तार को प्रशासनिक स्थिरता का नाम दिया है। लेकिन राजनीतिक हल्कों में चर्चा यही है कि यह विस्तार शराब व्यवस्था और उससे जुड़े समीकरणों की वजह से मिला। मंत्री से लेकर सीएम के बेटे तक पर कार्रवाई हुई, मगर चेयरमैन यानी मुख्य सचिव पर आंच तक नहीं आई। इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी हो रही है।

3200 करोड़ का शराब घोटाला | 3200 करोड़ शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस | छत्तीसगढ़ में गरमाया शराब घोटाला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ में गरमाया शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • 3200 करोड़ का शराब घोटाला
  • 3200 करोड़ शराब घोटाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर