पापा-मम्मी मुझे माफ कर दो... सुसाइड नोट लिखकर अमेटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या
Kanak Durga Jha | Published:
Amity University student committed suicide by writing suicide note
'पापा-मम्मी, आप मेरी पढ़ाई पर पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हूं।' सुसाइड नोट लिखकर अमेटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
अमेटी यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत ला (कानून) की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दो दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में वह एक छात्र के साथ पकड़ी गई थी, जिसके बाद दोनों को निष्कासित कर घर भेज दिया गया था। युवती ने जगदलपुर अपने घर पहुंचने के बाद आत्महत्या कर ली है। उसने स्वजन के नाम पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम गर्ल्स हास्टल में युवती अपने ही कालेज के एक छात्र के साथ कमरे में पाई गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संस्थान से निष्कासित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद सोमवार को युवती अपने घर जगदलपुर पहुंची और बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा, 'पापा-मम्मी, आप मेरी पढ़ाई पर पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हूं।'
इस पूरी घटना के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। हास्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि किसी युवती के स्वजन को भी हास्टल में प्रवेश करने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजना पड़ता है। यहां प्रश्न खड़े हो रहे हैं कि ऐसी व्यवस्था में एक युवक गर्ल्स हास्टल में कैसे घुसा? यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरे मामले में कठघरे में है। लगातार संपर्क के बावजूद विश्वविद्यालय की तरफ से किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया।
अमेटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बताया कि गर्ल्स हास्टल से जुड़े कई विवाद लगातार सामने आते रहते हैं। बावजूद हास्टल डायरेक्टर इन घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। इस मामले को लेकर छात्र संगठन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
इस घटना के बाद अमेटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबरों की एक लंबी बैठक हुई। बैठक में छात्रा के आत्महत्या करने के मामले पर भी चर्चा की गई। साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के संबंध में काफी चर्चा की गई। हालांकि इस घटना के बाद से अमेटी यूनिवर्सिटी के सभी जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है।
Suicide Case | cg suicide case | Amity University student committed suicide | अमेटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या | Amity University
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या
इस पूरी घटना के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। हास्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि किसी युवती के स्वजन को भी हास्टल में प्रवेश करने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजना पड़ता है। यहां प्रश्न खड़े हो रहे हैं कि ऐसी व्यवस्था में एक युवक गर्ल्स हास्टल में कैसे घुसा? यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरे मामले में कठघरे में है। लगातार संपर्क के बावजूद विश्वविद्यालय की तरफ से किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया।
आए दिन होती रहती है घटनाएं
देर शाम तक चली बैठक
Suicide Case | cg suicide case | Amity University student committed suicide | अमेटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या | Amity University
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari