किराए की बिल्डिंग में नहीं चलेंगी आंगनबाड़ी, स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

VINAY VERMA | May 22, 2026, 14:50 IST
Share
anganwadis-no-rented-buildings
anganwadis-no-rented-buildings

छत्तीसगढ़ सरकार ने भवन विहीन आंगनबाड़ियों को स्कूलों में संचालित करने का फैसला लिया। खाली कक्षों का उपयोग कर बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर कहा है कि जिन स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष या अनुपयोगी भवन उपलब्ध हैं, वहां आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने की अनुमति सुनिश्चित की जाए। सरकार का मानना है कि इससे भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को राहत मिलेगी और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

CS की बैठक के बाद आदेश जारी:

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। बैठक में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के बाद खाली पड़े कमरों और भवनों के उपयोग पर चर्चा हुई। इसके बाद तय किया गया कि जिन जगहों पर स्कूलों में अतिरिक्त जगह उपलब्ध है, वहां आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित किया जाएगा। इसी निर्णय के पालन में विभाग ने आदेश जारी किया है।

कलेक्टरों को दिए गए निर्देश:

विभागीय आदेश में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में ऐसे स्कूलों की पहचान करें, जहां अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध हैं। इन भवनों में भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित कर संचालन सुनिश्चित किया जाए। सरकार चाहती है कि स्कूल और आंगनबाड़ी एक ही परिसर में संचालित हों, ताकि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग से होगा समन्वय:

सरकार के इस फैसले में महिला एवं बाल विकास विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आदेश की प्रतिलिपि विभाग के प्रमुख सचिव समेत लोक शिक्षण संचालनालय को भी भेजी गई है। माना जा रहा है कि दोनों विभागों के समन्वय से प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को राहत मिलेगी, जो अब तक किराए या अस्थायी भवनों में संचालित हो रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ेगा असर:

सरकार के इस निर्णय को स्कूल युक्तियुक्तकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हाल ही में कई स्कूलों के समायोजन और छात्र संख्या के आधार पर पुनर्गठन के बाद अनेक भवनों में अतिरिक्त कमरे खाली पड़े हैं। अब इन कमरों का उपयोग आंगनबाड़ी संचालन में किया जाएगा। इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग होने की संभावना जताई जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिल सकती है राहत:

ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अभाव में संचालित हो रहे हैं। कई जगहों पर केंद्र पंचायत भवन, गार्डन के सांस्कृतिक केंद्र और किराए के मकानो में चल रहे हैं। ऐसे में स्कूल परिसरों में जगह मिलने से बच्चों को सुरक्षित वातावरण, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी संचालन में सुविधा होगी। हालांकि इस आदेश के बाद यह सवाल भी उठता है कि महिला एंव बाल विकास विभाग हर साल बिल्डिंग पर करोड़ों खर्च करता है। नए आंगनबाडी बनाने के आदेश जारी होते हैं, उसके बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग की मदद क्यों लेनी पड़ रही है।

विपक्ष उठा सकता है सवाल:

हालांकि सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो सकती है। विपक्ष इसे स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के बाद खाली हुए भवनों को सही ठहराने की कोशिश बता सकता है। वहीं सरकार इसे संसाधनों के बेहतर उपयोग और बच्चों के हित में लिया गया फैसला बता रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Civil Services Incentive Scheme: सिविल सर्विस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देती है स्कॉलरशिप, जानें कैसे

छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी करने का बदला सिस्टम, अब फाइलें होंगी फास्ट

🔴 Sootrdhar Live | दागी IAS, IPS, IFS अफसरों पर क्यों और कैसे मेहरबान है छत्तीसगढ़ सरकार ? Big Expose

Promo | दागी अफसरों पर क्यों और कैसे मेहरबान है छत्तीसगढ़ सरकार ? Big Expose

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • युक्तियुक्तकरण
  • आंगनबाड़ी केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा