BJYM नेता पर खुलेआम जानलेवा हमला, पैसा लूटकर भागे बदमाश

Kanak Durga Jha | Nov 04, 2024, 11:17 IST
Share
attack BJYM leader miscreants ran away looting money
attack BJYM leader miscreants ran away looting money

रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेता आकाश तिवारी और उनके दो दोस्तों के साथ लूटपाट और हमले का मामला सामने आया है।

रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेता आकाश तिवारी और उनके दो दोस्तों के साथ लूटपाट और हमले का मामला सामने आया है। 1 नवंबर की रात को यह घटना रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा में हुई। जानकारी के अनुसार, BJYM जांजगीर-चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष आकाश तिवारी अपने दो दोस्तों प्रशांत पांडेय और शिवम दीवान के साथ अपने ऑफिस के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तीन युवक स्कूटी पर वहां पहुंचे और चाकू की नोक पर आकाश तिवारी का मोबाइल और 10,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत

आरोपी ने चाकू से किया हमला

घटना के बाद आकाश और उनके दोनों दोस्तों ने आरोपियों का पीछा किया, जिससे रिंग रोड के पास एक बार फिर उनका आमना-सामना हुआ। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला किया, जिसमें शिवम दीवान के हाथ और प्रशांत पांडेय के पैरों पर गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है।

रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक

मौके से फरार हुए आरोपी

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनमें से एक का मोबाइल फोन क्राइम स्पॉट पर गिर गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब पुलिस इस मोबाइल के जरिए आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

देश विदेश के बड़े ठेकेदार और बिल्डर जुटेंगे रायपुर में...

Bye-Election 2024 | CG में जंग सुनील सोनी V/s आकाश शर्मा नहीं, बल्कि बृजमोहन V/s कांग्रेस !

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg news in hindi
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा