छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

Harrison Masih | Updated:
Share
b-ed-d-el-ed-admission-online-application
b-ed-d-el-ed-admission-online-application

छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड प्रवेश 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से शुरू

विश्वविद्यालय के अनुसार बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां जारी

विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार-

आवेदन सुधार की तिथि: 13 जून से 15 जून 2026
प्रवेश पत्र डाउनलोड: 23 जून 2026 से
संभावित प्रवेश परीक्षा: 28 जून 2026
मॉडल उत्तर जारी: 29 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 29 जून से 3 जुलाई 2026
अंतरिम परिणाम: 10 जुलाई 2026
दावा-आपत्ति: 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026
अंतिम प्राविण्यता सूची: 21 जुलाई 2026 (संभावित)
काउंसलिंग के लिए अलग फॉर्म नहीं

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र ही प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग पंजीयन के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थियों को अलग से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों से आवेदन करते समय सावधानी बरतने और सभी जानकारी सही तरीके से भरने की अपील की है। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

संपर्क और जानकारी

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in पर जा सकते हैं। साथ ही अध्ययन केंद्र और संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकता है।

अब अभ्यर्थियों की नजर प्रवेश परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिकी हुई है, जिससे शिक्षक बनने का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा।

CG B.Ed-D.El.Ed एडमिशन 2025: आज से शुरू होगी फाइनल काउंसलिंग, 2000 सीटों पर होगा एडमिशन

CG D.El.Ed Exam 2026: फर्स्ट और सेकंड ईयर का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल

B.Ed Admission: बीएड-डीएलएड दोनों की बढ़ी डिमांड... आवेदन 1 लाख से अधिक

बीएड का गिरता ग्राफ, सीटों से भी कम आए आवेदन, PTET में आवेदन की तिथि 5 मई तक बढ़ी

Tags:
  • ऑनलाइन आवेदन
  • बीएड
  • B.Ed Admission
  • D.El.Ed एडमिशन
  • बीएड-डीएलएड
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल