बीएड का गिरता ग्राफ, सीटों से भी कम आए आवेदन, PTET में आवेदन की तिथि 5 मई तक बढ़ी
Jageshwar prasad | Apr 28, 2026, 12:42 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में बीएड का क्रेज घट रहा है। इस वर्ष 1.06 लाख सीटों के मुकाबले अब तक मात्र 92 हजार आवेदन आए हैं। VMOU कोटा ने आवेदन की तिथि 5 मई तक बढ़ा दी है।
News In Short
- बीएड की सीटों के मुकाबले कम आए आवेदन, इसीलिए VMOU ने बढ़ाई तारीख।
- पीटीईटी (PTET) के लिए अब 5 मई तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
- आवेदन फॉर्म में गलतियां सुधारने के लिए 7 मई तक का समय, 200 रुपए लगेगा शुल्क।
- वर्धमान महावीर खुला विवि कोटा द्वारा आयोजित की जा रही है प्रवेश परीक्षा।
- कम आवेदनों के कारण इस साल बीएड में प्रवेश पाना हुआ बेहद आसान।
News In Detail
10 लाख से 92 हजार तक का सफर
आवेदन सीटों से कम होने के कारण इस बार प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा लगभग खत्म हो गई है। आवेदन करने वाले हर अभ्यर्थी का चयन लगभग निश्चित माना जा रहा है।
क्यों टूट रहा है युवाओं का मोह?
भर्तियों का अभाव: पिछले 3 साल से कोई बड़ी शिक्षक भर्ती नहीं होने के कारण युवा हताश हैं।
सेमेस्टर प्रणाली: सेमेस्टर सिस्टम लागू होने और परीक्षाओं में देरी से कोर्स की अवधि और जटिलता बढ़ गई है।
वैकल्पिक करियर: छात्र अब सिविल सेवा, तकनीकी क्षेत्र और स्किल-बेस्ड कोर्सेज को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
दूरस्थ शिक्षा में गिरावट: डिस्टेंस मोड से बीएड करने वालों की संख्या में भी भारी कमी आई है।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
यदि आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 7 मई तक करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकता है। हालांकि, सुधार के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देय होगा। अभ्यर्थियों को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसे मूल विवरणों में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें:-
सचिन पायलट की दोनों टांग कांग्रेस में, अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे, गहलोत ने आखिर क्यों कही यह बात?
सचिन पायलट को बहरूपिया और भगोड़ा बताकर फंसे भाजपा प्रभारी, विवाद बढ़ा तो फिर आए बैकफुट पर
राजनीति 100 मीटर रेस नहीं, जहां स्पीड का टेस्ट होता है, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दी सीख
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava