बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Sanjay Dhiman | Dec 18, 2025, 20:48 IST
Share
guru ghashi das jayanti program
Photograph: (the sootr)

सीएम विष्णु देव साय ने लालपुर में गुरु घासीदास जयंती पर कॉलेज और विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि बाबा के बताए सत्य और समानता के रास्ते पर चलकर ही विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा।

Mungeli. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के लालपुर में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने गुरु घासीदास जयंती और तीन दिवसीय मेले के दौरान कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने जो मार्ग दिखाया, वही मार्ग छत्तीसगढ़ के विकास का रास्ता है। उनके सत्य, समानता और मानवता के सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य को समृद्ध और भेदभाव रहित बनाया जा सकता है।

2df48a13-388
2df48a13-388

मुख्यमंत्री की घोषणाएं: विकास की नई दिशा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई विकास कार्यों की घोषणाएं की। इनमें प्रमुख रूप से लालपुर में एक नए महाविद्यालय की स्थापना करना। मेला आयोजन के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 15 लाख रुपए करना।

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख रुपए। मुंगेली सतनाम भवन के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया।

यह खबरें भी पढ़ें...

अब हर स्कूल पर होगी निगरानी, बनेगा छत्तीसगढ़ राज्य स्कूल मानक प्राधिकरण

छत्तीसगढ़ में बिजली का बिल नहीं जमा करने से कंपनी घाटे में, घरेलू उपभोक्ताओं से सीएसपीडीसीएल करती है वसूली

b0058a23-fc3
b0058a23-fc3

किसानों और महिलाओं के लिए बड़े कदम

मुख्यमंत्री ने सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा किया गया है, जिसमें 18 लाख आवासों की स्वीकृति प्रमुख है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर पात्र किसान से धान खरीदी के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में किसानों की संख्या और धान के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही, प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएससी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

नई औद्योगिक नीति से बढ़ेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। इस नीति के तहत समाज के हर वर्ग के बेटे-बेटी को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ विधानसभा: जल जीवन मिशन पर घिरे मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की शिकायतों को सुनेंगे गृहमंत्री, इससे पहले एडीजी की लगाई ड्यूटी

समाज के हर वर्ग का समावेशी विकास

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि अनुसूचित जाति प्राधिकरण को सशक्त किया गया है। इसके बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए कर दिया गया है। साथ ही, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सर्व समाज का समावेशी विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • महतारी वंदन योजना
  • धान खरीदी
  • मुंगेली
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • गुरु घासीदास जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि