बालोद रेल हादसा: पटरी पर सोना पड़ा भारी, दो मजदूरों की कटकर मौत, दो गंभीर
Harrison Masih | Jun 10, 2025, 09:08 IST
Baldo railway accident Sleeping on tracks two workers died two injured the sootr
बालोद जिले के दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर मंगलवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर मंगलवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब पांच युवक रेलवे ट्रैक से पैदल गुजरते वक्त थकान के कारण बैठ गए थे। कुछ ही देर में नींद लगने पर चार युवक पटरी पर ही लेट गए। इसी बीच तेज़ रफ्तार से आई ट्रेन की चपेट में आकर दो की जान चली गई।
छत्तीसगढ़ में रेल हादसा, अकलतरा में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों को रोका, हावड़ा-मुंबई रूट प्रभावित
जानकारी के अनुसार, यह घटना 947/07 किलोमीटर प्वाइंट के पास घटी। पांच युवक, जो कि झारखंड से मजदूरी करने दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए थे, सोमवार देर रात कुसुमकसा स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे। लंबे सफर और थकान के कारण वे पटरी पर ही बैठ गए। कुछ ही देर में चार युवकों को झपकी लग गई और वे पटरी पर ही लेट गए।
सुबह लगभग 4 बजे अचानक एक ट्रेन वहां से गुज़री। ट्रैक पर सो रहे युवकों में से तीन ने ट्रेन की आवाज़ सुनकर उठने की कोशिश की, लेकिन उनमें से दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य घायल हो गए हैं और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे के वक्त उनके बाकी 6 साथी आगे निकल चुके थे, जो घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।
कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे
सभी युवक झारखंड राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मजदूरी के लिए बालोद जिले आए थे। मृतकों और घायलों की शिनाख्त पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी का रिकॉर्ड और पहचान पत्र जुटाए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा युवकों की लापरवाही और थकान के चलते पटरी पर सो जाने से हुआ माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, खड़ी ट्रेन से टकराकर पैसेंजर की 3 बोगियां बेपटरी, 14 की मौत, कई घायल
रेलवे और पुलिस विभाग ने मजदूरों और आम नागरिकों से रेलवे पटरियों पर चलने या बैठने से परहेज करने की अपील की है। ऐसे हादसे पूर्णतः रोके जा सकते हैं यदि लोग रेलवे नियमों का पालन करें।
इस हादसे ने न सिर्फ मृतकों के परिवारों को गहरा शोक दिया है, बल्कि क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल है। मजदूर वर्ग की सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे का वो कवच जो रोक सकता था ओडिशा रेल हादसा, 288 लोगों की बचा सकता था जान, जानिए कैसे काम करता कवच
Baldo railway accident | chattisgarh railway accident | बालोद रेल हादसा | दो मजदूरों की मौत | छत्तीसगढ़ रेल हादसा | ट्रेन से कटे मजदूर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ में रेल हादसा, अकलतरा में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों को रोका, हावड़ा-मुंबई रूट प्रभावित
कैसे हुआ हादसा?
सुबह लगभग 4 बजे अचानक एक ट्रेन वहां से गुज़री। ट्रैक पर सो रहे युवकों में से तीन ने ट्रेन की आवाज़ सुनकर उठने की कोशिश की, लेकिन उनमें से दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य घायल हो गए हैं और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे के वक्त उनके बाकी 6 साथी आगे निकल चुके थे, जो घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।
कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे
मृतक और घायल युवक कौन थे?
पुलिस की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, खड़ी ट्रेन से टकराकर पैसेंजर की 3 बोगियां बेपटरी, 14 की मौत, कई घायल
स्थानीय प्रशासन की अपील
घटना ने छोड़ा गहरा असर
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे का वो कवच जो रोक सकता था ओडिशा रेल हादसा, 288 लोगों की बचा सकता था जान, जानिए कैसे काम करता कवच
Baldo railway accident | chattisgarh railway accident | बालोद रेल हादसा | दो मजदूरों की मौत | छत्तीसगढ़ रेल हादसा | ट्रेन से कटे मजदूर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj