फ्री शराब देने पर लग सकता है प्रतिबंध: SSP रायपुर लेंगे क्लब-बार संचालकों की बैठक

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 13:58 IST
Share
ban on giving free liquor SSP Raipur will hold a meeting of club bar operators chattisgarh the sootr
ban on giving free liquor SSP Raipur will hold a meeting of club bar operators chattisgarh the sootr

राजधानी रायपुर में बुधवार को SSP लाल उम्मेद सिंह सभी क्लब और बार संचालकों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। जिसमें शहर के सभी प्रमुख क्लब और बार मालिकों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।

राजधानी रायपुर में बुधवार को SSP लाल उम्मेद सिंह सभी क्लब और बार संचालकों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक आज शाम 4 बजे रायपुर के C4 कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के सभी प्रमुख क्लब और बार मालिकों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक खास तौर पर बुधवार और वीकेंड पर महिलाओं को "फ्री ड्रिंक्स" के नाम पर परोसी जाने वाली शराब को लेकर बुलाई गई है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के ऑफर न सिर्फ शराब सेवन को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि इसके चलते महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं में भी इज़ाफा देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... खून से लथपथ पत्नी... और फांसी पर झूलता पति, क्या थी वजह?

वीकेंड में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं

रायपुर पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में वीकेंड के दौरान शहर के नाइट क्लबों और बार के बाहर झगड़े, उत्पात और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अत्यधिक शराब सेवन के बाद झगड़े या अराजक व्यवहार की घटनाएं पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुई हैं।

बीती रात की एक घटना में शराब के नशे में धुत कुछ युवतियों द्वारा सार्वजनिक जगह पर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया, जिससे आम नागरिकों में भी चिंता देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में युवतियों को बदतमीजी और तोड़फोड़ करते हुए भी देखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए विधायक प्रतिनिधि, जमकर हुई पिटाई

संभावित सख्त कदम

पुलिस अब इस पूरे मामले पर सख्ती बरतने के मूड में है। बैठक में क्लब/बार संचालकों को यह निर्देश दिए जा सकते हैं कि वे महिलाओं को "फ्री शराब" जैसी योजनाएं न चलाएं। इसके अलावा बार और क्लबों में शराब परोसने की समय सीमा, सुरक्षा व्यवस्था, और सीसीटीवी निगरानी को लेकर भी सख्त गाइडलाइंस जारी हो सकती हैं।

SSP लाल उम्मेद सिंह का मानना है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो यह चलन गंभीर सामाजिक और कानूनी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला पहनाकर भागे असामाजिक तत्व

पुलिस का उद्देश्य: सुरक्षा और नियंत्रण

पुलिस का साफ कहना है कि उनका उद्देश्य किसी वर्ग विशेष को टारगेट करना नहीं है, बल्कि शहर में बढ़ रही शराब जनित आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना है। क्लब संचालकों से उम्मीद की जा रही है कि वे समाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

आगे की कार्रवाई

बैठक के बाद पुलिस द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यदि बार और क्लब संचालक इन्हें नहीं मानते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा सकती है, जिसमें लाइसेंस निलंबन तक की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

ban on liquor | Liquor | Raipur | chattisgarh | प्रतिबंध | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • शराब
  • ban on liquor
  • बैठक
  • SSP
  • Liquor
  • प्रतिबंध
  • chattisgarh
  • क्लब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं