शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए विधायक प्रतिनिधि, जमकर हुई पिटाई

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 11:58 IST
Share
MLA representative caught objectionable situation female  teacher chattisgarh the sootr
MLA representative caught objectionable situation female teacher chattisgarh the sootr

राजनांदगांव जिले के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में एक शिक्षक और कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि को एक सरकारी क्वार्टर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

राजनांदगांव जिले के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में एक शिक्षक और कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि के कथित प्रेम संबंधों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को दोनों को एक सरकारी क्वार्टर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मानपुर तहसील के राजस्व विभाग के एक लिपिक रेशम टेमरे के सरकारी क्वार्टर की है, जहां विधायक प्रतिनिधि और शिक्षिका को स्थानीय लोगों और परिजनों ने पकड़ा। बताया गया कि शिक्षिका के पति और विधायक प्रतिनिधि की पत्नी को किसी ने फोन पर सूचना दी थी, जिसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे और उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया। फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला पहनाकर भागे असामाजिक तत्व

लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि, जो एक व्यवसायी भी हैं, और महिला शिक्षिका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। शिक्षिका मानपुर ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं, जबकि उनके पति राजनांदगांव में निवास करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों अकसर लिपिक रेशम टेमरे के शासकीय क्वार्टर में मिला करते थे।

स्थानीय लोगों में रोष, मौके पर हुआ हंगामा

सोमवार दोपहर को जब दोनों एक बार फिर उक्त क्वार्टर में मिले, तब शिक्षिका के पति और विधायक प्रतिनिधि की पत्नी ने वहां पहुंचकर रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया। झगड़े की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई भी की है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

बाबू का क्वार्टर बना था मुलाकात का स्थान

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेशम टेमरे का शासकीय आवास पिछले कई महीनों से इन दोनों की नियमित मुलाकात का स्थान बना हुआ था। लोगों ने इसे "अशोभनीय गतिविधियों का केंद्र" बताया और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक हलकों में हलचल, कांग्रेस का बयान

घटना सामने आने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक हुआ तो पार्टी से निष्कासित भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में शिक्षा की नई रोशनी

प्रशासन की प्रतिक्रिया

मामले में मोहला-मानपुर के एसडीएम अमित नाथ योगी ने कहा कि फिलहाल इस तरह की घटना की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि जांच में पुष्टि होती है तो संबंधित शासकीय कर्मचारी (लिपिक) के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना सिर्फ एक व्यक्तिगत आचरण का मामला नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे और मर्यादा से जुड़ा है, जो शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से समाज करता है। फिलहाल ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है, और वे चाहते हैं कि दोषियों पर त्वरित और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई हो।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

MLA representative | Objectionable | Female teacher | love affair | rajnandgaon | chattisgarh | अतिथि महिला शिक्षक | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Objectionable
  • love affair
  • rajnandgaon
  • MLA representative
  • विधायक प्रतिनिधि
  • प्रेम संबंध
  • chattisgarh
  • महिला शिक्षक
  • अतिथि महिला शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज