छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस
Harrison Masih | Jun 06, 2025, 10:01 IST
9 new corona patients Chhattisgarh imost cases Raipur the sootr
छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड संक्रमण फिर से पांव पसारता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 केस शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड संक्रमण फिर से पांव पसारता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 केस शामिल हैं। नया वैरिएंट सामने आने के बाद यह एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 30 एक्टिव मरीज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। रायपुर में 18 एक्टिव केस हैं, जबकि बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 एक्टिव मरीज मौजूद है। कोविड के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर राज्य हल्के अलर्ट पर है।
ये खबर भी पढ़ें... IFS अफसर अरुण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, द सूत्र ने 2 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग पर उठाया था सवाल
कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच सबसे बड़ी चिंता की बात ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर है। PM केयर फंड से बनाए गए DKS, अंबेडकर और आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑक्सीजन लिक्विड प्लांट बंद पड़े हैं। DKS में वर्तमान में एक ही प्लांट चालू है, जिसकी क्षमता 900 लीटर/मिनट है, लेकिन यह सिर्फ 60% डिमांड पूरी कर पा रहा है। शेष 40% ऑक्सीजन अस्पताल को निजी एजेंसियों से सिलेंडर खरीदकर पूरी करनी पड़ रही है।
DKS डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. हेमंत शर्मा के अनुसार उन्हें लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के लिए CGMSC से NOC नहीं मिला है। ऐसे में कोविड केसों में अचानक इजाफा होने पर सरकारी व्यवस्थाएं ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति नहीं कर पाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
मेकाहारा अस्पताल में 28 मई से कोविड ओपीडी शुरू की गई है। डॉ. आर के पांडा, हेड – पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के अनुसार अब तक कोई सीरियस केस सामने नहीं आया है। 31 मरीजों का RTPCR टेस्ट किया गया है। फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों को फिर से कोविड ट्रीटमेंट को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है और 15 बेड का ICU वार्ड तैयार किया गया है।
देशभर में भी बढ़ी चिंता: अब तक 51 मौतें, दिल्ली में मासूम की जान गई
देश में अब तक JN.1 वैरिएंट से जुड़े 4,866 मरीज मिल चुके हैं और 51 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार को 5 महीने के एक बच्चे की मौत कोविड से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, कुल फैटेलिटी रेट मात्र 2% ही दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में स्थापित होगा भव्य कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी-खांसी और फ्लू जैसे लक्षणों में बढ़ोतरी देखी गई है। इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के मामलों की मॉनिटरिंग तेज़ की गई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ज़रूरत पड़ने पर एम्स रायपुर को सैंपल भेजे जाएंगे।
मितानिनों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लक्षणों की पहचान और रिपोर्टिंग की जा रही है। अस्पतालों को आवश्यक दवाइयों और PPE किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म
corona patients | Covid | covid 19 positive | Corona new variant JN.1 | Raipur | chattisgarh | कोरोना मरीज | कोविड19 | कोरोना नया वेरिएंट JN.1 | छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। रायपुर में 18 एक्टिव केस हैं, जबकि बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 एक्टिव मरीज मौजूद है। कोविड के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर राज्य हल्के अलर्ट पर है।
ये खबर भी पढ़ें... IFS अफसर अरुण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, द सूत्र ने 2 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग पर उठाया था सवाल
बंद हैं ऑक्सीजन प्लांट
DKS डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. हेमंत शर्मा के अनुसार उन्हें लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के लिए CGMSC से NOC नहीं मिला है। ऐसे में कोविड केसों में अचानक इजाफा होने पर सरकारी व्यवस्थाएं ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति नहीं कर पाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
मेकाहारा में कोविड ओपीडी शुरू
देशभर में भी बढ़ी चिंता: अब तक 51 मौतें, दिल्ली में मासूम की जान गई
देश में अब तक JN.1 वैरिएंट से जुड़े 4,866 मरीज मिल चुके हैं और 51 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार को 5 महीने के एक बच्चे की मौत कोविड से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, कुल फैटेलिटी रेट मात्र 2% ही दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में स्थापित होगा भव्य कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन
प्रदेश में सर्दी-खांसी के मामले बढ़े
मितानिनों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लक्षणों की पहचान और रिपोर्टिंग की जा रही है। अस्पतालों को आवश्यक दवाइयों और PPE किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म
corona patients | Covid | covid 19 positive | Corona new variant JN.1 | Raipur | chattisgarh | कोरोना मरीज | कोविड19 | कोरोना नया वेरिएंट JN.1 | छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman