3 हजार राशनकार्ड रद्द... बीपीएल कार्डधारकों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, जांच जारी
Harrison Masih | Published:
bastar-bpl-ration-card-investigation-3000-card-cancelled the sootr
खाद्य विभाग ने बीपीएल राशन कार्ड की जांच शुरू की है। जांच में अब तक 63 हजार 134 संदिग्ध कार्ड मिले हैं। इनमें से 3 हजार से अधिक कार्ड रद्द भी किए जा चुके हैं।
Bastar ration card scam: केंद्र सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बस्तर जिले में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्डधारियों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है और संदेहजनक कार्डधारकों की पहचान कर उन्हें रद्द करने की कार्रवाई कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
गरीबी रेखा वाले तीन लाख लोग लापता, इनका पता लगाने को होगा राशनकार्ड का वेरिफिकेशन
खाद्य विभाग को केंद्र से बस्तर जिले में 63,134 संदिग्ध राशन कार्डधारकों की सूची मिली है। इनमें से कई ऐसे लोग हैं, जो या तो मृत हैं, लंबे समय से राशन नहीं ले रहे या फिर दूसरे स्थान पर निवास कर रहे हैं। इसी क्रम में अब तक करीब 3,000 कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
पिछले तीन महीने पहले जारी राज्य स्तरीय सूची में 3,375 हितग्राहियों के नाम थे। ये सभी पिछले 6 से 12 महीने तक राशन नहीं ले रहे थे। अब विभागीय सर्वे में यह साफ हो रहा है कि इनमें से कई लोग ई-केवाईसी न कराने या स्थान बदलने की वजह से भी राशन से वंचित रहे।
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ के 4 लाख राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन,सामने आई ये वजह
केंद्र से मिली सूची में कई बड़े व्यापारी और शिक्षक भी शामिल हैं। शिक्षकों का वेतन 70 हजार से 1 लाख रुपए तक है, लेकिन उनके पास भी बीपीएल राशन कार्ड मौजूद हैं। इसके अलावा 9 हितग्राही ऐसे पाए गए, जिनका वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपए से अधिक है। ये लोग भी बीपीएल कार्डधारकों में गिने जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR
ये खबर भी पढ़ें...
राशन दुकानों में घोटाला, 49 करोड़ का सरकारी अनाज बाजार में बेचा गया
खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जिन हितग्राहियों के पास अवैध रूप से बीपीएल कार्ड हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में और कार्ड रद्द होने की संभावना है। वहीं, राज्य सरकार से भी इस दिशा में विस्तृत दिशा-निर्देश मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह खबर बताती है कि कैसे गरीबों के हक का राशन अमीर, व्यापारी, शिक्षक और अधिकारी खा रहे हैं और अब कार्रवाई के बाद यह गड़बड़ी धीरे-धीरे सामने आ रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें...
गरीबी रेखा वाले तीन लाख लोग लापता, इनका पता लगाने को होगा राशनकार्ड का वेरिफिकेशन
कितने राशनकार्डधारी संदिग्ध है?
6 से 12 महीने से राशन नहीं ले रहे थे हितग्राही
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ के 4 लाख राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन,सामने आई ये वजह
उच्च आय और सरकारी नौकरी वाले भी लाभ ले रहे
जांच में सामने आया है कि जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक है, उनके पास भी बीपीएल कार्ड है। इतना ही नहीं, खाद्य विभाग की सूची में 98 लोग ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, और लाखों का वेतन पा रहे हैं। बावजूद इसके, ये लोग गरीबी रेखा से नीचे का लाभ उठाते हुए सस्ते राशन का उपभोग कर रहे हैं।
बड़े व्यापारी और शिक्षक भी सूची में शामिल
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR
बस्तर राशनकार्ड घोटाला क्या है?
|
राशन दुकानों में घोटाला, 49 करोड़ का सरकारी अनाज बाजार में बेचा गया
अधिकारी और संपन्न वर्ग पर कार्रवाई होगी तेज
यह खबर बताती है कि कैसे गरीबों के हक का राशन अमीर, व्यापारी, शिक्षक और अधिकारी खा रहे हैं और अब कार्रवाई के बाद यह गड़बड़ी धीरे-धीरे सामने आ रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari