Bastar Dussehra festival : शुरू होने जा रहा बस्तर दशहरा... 75 दिनों तक मनाया जाएगा

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Bastar Dussehra festival begin celebrated for 75 days
Bastar Dussehra festival begin celebrated for 75 days

दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्ण कुमारी पाढ़ी ने बताया कि बस्तर दशहरा में होने वाले विधान राजा पुरुषोत्तम देव के समय बनाए गए थे। उसी के अनुसार इस परंपरा का पालन आज भी किया जा रहा है।

बस्तर में मनाए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दशहरे में रावण दहन नहीं होता है। यहां पर मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा सालों पुरानी परंपरा के अनुसार मनाया जाता है। पिछले 617 - सालों से मनाया जाने वाले इस पर्व की शुरूआत इस साल 23 जुलाई से होगी जो 7 अक्टूबर तक चलेगा।

इस साल का बस्तर दशहरा 75 दिनों तक मनाया जाएगा। इस महापर्व को मनाने के लिए दंतेश्वरी मंदिर के पुजारियों ने इस दौरान होने वाले विधानों की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी है। जिसके आधार पर बस्तर दशहरा समिति और राजस्व विभाग के कर्मचारी आगे कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...जगदलपुर के बस्तर दशहरा में ग्रामीण देवी-देवताओं के अपमान का आरोप, भोजन-पूजन सामग्री को लेकर बढ़ा विवाद

बस्तर दशहरा की पहली रस्म पाट जात्रा दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्ण कुमारी पाढ़ी ने बताया कि बस्तर दशहरा में होने वाले विधान राजा पुरुषोत्तम देव के समय बनाए गए थे। उसी के अनुसार इस परंपरा का पालन आज भी किया जा रहा है। 24 जुलाई को बस्तर दशहरा की पहली रस्म पाट जात्रा विधान पूरा किया जाएगा। इस विधान को पूरा करने के लिए बिलोरी के जंगल से साल की लकड़ी लाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है यह लकड़ी 23 जुलाई तक जगदलपुर आ जाएगी। बस्तर दशहरा में हर साल एक दर्जन से अधिक विधानों को समय समय पर पूरा किया जाता रहा है।
रावण दहन नहीं होता- बस्तर दशहरे में रावण दहन की परंपरा नहीं है, यह पर्व देवी दंतेश्वरी को समर्पित है।

75 दिन चलेगा उत्सव- इस बार दशहरा 23 जुलाई से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक 75 दिनों तक मनाया जाएगा।

पाट जात्रा से होगी शुरुआत- दशहरे की शुरुआत 24 जुलाई को पाट जात्रा रस्म से होगी, जिसमें साल की लकड़ी की पूजा होगी।

1408 से जारी परंपरा- काकतीय शासक पुरुषोत्तम देव द्वारा शुरू की गई यह परंपरा 617 वर्षों से निभाई जा रही है।

दंतेश्वरी मंदिर की महत्वपूर्ण भूमिका- पूरे आयोजन की रूपरेखा दंतेश्वरी मंदिर के पुजारियों द्वारा तैयार की जाती है, जिसे प्रशासनिक सहयोग मिलता है।



कई सालों से चली आ रही परंपरा

यह विधान सालों बाद भी उसकी आस्था और परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है। पुजारी पाढ़ी ने बताया कि बस्तर दशहरा की शुरआत राजा पुरुषोत्तम देव के समय शुरू हुई थी। उन्होंने ही इतने लंबे समय तक चलने वाले विधान को लेकर एक रूपरेखा तैयार की थी।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर दशहरा से पहले पूजा के साथ गोंचा महापर्व शुरू, कल से अनसर काल में रहेंगे भगवान जगन्नाथ

यह विधान आज भी उसी के अनुसार पूरा किया जा रहा है। इधर दूसरी ओर मंदिर के अन्य पुजारी उदय चंद पाणिग्रही ने बताया हरेली अमावस्या के मौके पर लकड़ी की पूजा की जाती है। उस दिन किसान अपने खेतों में नागर नहीं चलाते हैं। इसकी आधार पर मानकर बस्तर दशहरा में पाट जात्रा विधान मनाया जाता है।

साल 1408 में पुरुषोत्तम देव को स्थपति उपाधि मिली थी

बस्तर दशहरा मनाने को लेकर टेंपल कमेटी और दंतेश्वरी मंदिर के पुजारियों ने बताया कि वर्ष 1408 में बस्तर के काकलीय शासक पुरुषोत्तम देव को जगन्नाथपुरी में स्थपति की उपाधि दी गई थी तथा उन्हें 16 पहियों वाला एक विशाल रथ भेंट किया था। इस तरह बस्तर में 617 सालों से बस्तर दशहरा मनाया जा रहा है।

राजा पुरुषोत्तम देव ने जगन्नाथ पुरी से वरदान में मिले 16 चक्कों के रथ को बांट दिया था। उन्होंने सबसे पहले रथ के चार चक्कों को भगवान जगन्नाथ को समर्पित किया और बाकी के बचे हुए 12 चक्कों को दंतेश्वरी माई को अर्पित कर बस्तर दशहरा व बस्तर गोंचा पर्व मनाने की परंपरा को शुरू किया था। तब से लेकर अब तक बस्तर दशहरा की यह परंपरा चली आ रही है।

छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा | पाटजात्रा रस्म के साथ बस्तर दशहरा शुरू | बस्तर दशहरा 75 दिन उत्सव | Bastar Dussehra | Bastar Dussehra 75 days celebration

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Bastar Dussehra
  • बस्तर दशहरा
  • Bastar Dussehra 75 days celebration
  • छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा
  • बस्तर दशहरा 75 दिन उत्सव
  • पाटजात्रा रस्म के साथ बस्तर दशहरा शुरू
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच