IED की चपेट में आया भालू परिवार, जवानों को मारना चाहते थे नक्सली

Kanak Durga Jha | Dec 19, 2024, 15:28 IST
Share
Bear family died IED blast Naxals wanted kill soldiers jagdalpur
Bear family died IED blast Naxals wanted kill soldiers jagdalpur

IED Blast In Bastar : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बस्तर में फिर से धमाका शुरू हो गया है। आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से भालू परिवार की मौत हो गई।

IED Blast In Bastar : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बस्तर में फिर से धमाका शुरू हो गया है। आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से भालू परिवार की मौत हो गई। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी पार आईईडी ब्लास्ट की चपेट में भालू फैमली आ गई। धमाके से मादा भालू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शावकों की भी मौत हो गई।

दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला

जवानों ने नक्सलियों के लिए किया था प्लांट

यह पूरा मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक शावकों की मौत भूख की वजह से हो गई। नक्सलियों ने कोशलनार से आगे जंगल-पहाड़ी रास्ते पर जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से आईईडी प्लांट कर रखी थी। वहीं करीब सप्ताहभर पहले प्रेशर आईईडी की चपेट में मादा भालू आ गई। धमाके में उसकी मौत हो गई। वहीं उसके 2 शावकों ने भूख से दम तोड़ दिया।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

लकड़ी लेने गए थे ग्रामीण

कुछ दिन पहले इलाके के ग्रामीण जंगल से जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गए हुए थे। उन्होंने भालुओं के शव देखे। साथ ही ब्लास्ट हुए आईईडी के कुछ अवशेष देखे। उन्होंने भालू की एक तस्वीर ली थी। भालू के शव के ऊपर दो शावकों के शव पड़े हुए हैं। वहीं अब जब यह तस्वीर पुलिस के हाथ लगी तो इसके बारे में जानकारी मिल पाई। ये नजारा झकझोर कर देने वाला है।

हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

FAQ

  1. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में कौन आया और घटना कहां हुई?
    आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई। यह घटना दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर इंद्रावती नदी के पास बारसूर थाना क्षेत्र में हुई।
  2. आईईडी किसने प्लांट किया था?
    आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों ने जंगल-पहाड़ी रास्ते पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्लांट किया था।
  3. भालू परिवार के शवों के बारे में जानकारी कैसे मिली?
    कुछ ग्रामीण जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गए थे। उन्होंने भालू परिवार के शव और ब्लास्ट के अवशेष देखे। ग्रामीणों ने शवों की तस्वीर ली, जिसमें मादा भालू और उसके दो शावकों के शव दिखाई दिए। यह तस्वीर पुलिस के हाथ लगने पर घटना की जानकारी मिली।
काशी विश्वनाथ के दर्शन करने सुबह जाओ शाम को लौट आओ, कल से फ्लाइट

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • IED blast
  • Chhattisgarh IED blast
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा