बीएड-डीएलएड दोनों की बढ़ी डिमांड... आवेदन 1 लाख से अधिक

Kanak Durga Jha | May 19, 2025, 10:34 IST
Share
B.Ed D.El.Ed demand increased more than 1 lakh applications the sootr
B.Ed D.El.Ed demand increased more than 1 lakh applications the sootr

B.Ed-D.El.Ed demand increased : प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती के लिए बीएड अमान्य होने की वजह से डीएलएड की डिमांड बढ़ी है। इसमें प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक है।

B.Ed-D.El.Ed demand increased : प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती के लिए बीएड अमान्य होने की वजह से डीएलएड की डिमांड बढ़ी है। इसमें प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए करीब तीन लाख आवेदन आए हैं। यह संख्या बीएड की तुलना में एक लाख अधिक है। एंट्रेंस एग्जाम 22 मई को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सालों पहले नक्सलियों ने यहां लूटा था बैंक... अब फिर खुला, 14000 गांव को फायदा

इधर, प्रदेश में डीएलएड की 6720 सीटें हैं। कुछ साल पहले तक बीएड की तुलना में इसकी डिमांड कम थी। लेकिन पिछले साल से डिमांड बढ़ी है। इस बार करीब तीन लाख फॉर्म मिले हैं। 2024 की प्रवेश परीक्षा में भी लगभग इतने ही फॉर्म आए थे। वहीं दूसरी ओर बीएड की करीब साढ़े 14 हजार सीटें हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा के लिए 2 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

बीएड-डीएलएड दोनों की डिमांड बढ़ी

जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़, समेत दूसरे राज्यों और केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की वैकेंसी आई। इसलिए बीएड व डीएलएड दोनों की डिमांड है। पहले, प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी सभी तरह के स्कूलों में टीचर भर्ती के लिए बीएड मान्य था। जबकि डीएलएड के आधार पर प्राइमरी टीचर बनते थे।

कुछ साल पहले प्राइमरी टीचर भर्ती से बीएड को अमान्य किया गया। बीएड के आधार पर अब मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी के टीचर बन सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षक भर्ती में प्राइमरी स्कूल टीचर के अधिक पद आ रहे हैं। आगे भी यही संभावना है। इस वजह से अभ्यर्थियों का रुझान डीएलएड की ओर बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में नाइट पार्टी... गोवा और पुणे से हो रही ड्रग्स की सप्लाई

सभी जिलों में होगी परीक्षा

बीएड व डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब पांच लाख आवेदन आए हैं। यह संख्या व्यापमं से होने वाले अन्य प्रवेश परीक्षा जैसे, प्री इंजीनियरिंग टेस्ट, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट आदि से अधिक है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से सवा 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली में दोपहर 2 से 4.15 बजे तक होगी।

FAQ

  1. डीएलएड की डिमांड अचानक क्यों बढ़ी है?
    प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती में बीएड को अमान्य किए जाने के कारण अब केवल डीएलएड धारकों को ही प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, प्राइमरी शिक्षक के अधिक पद आने की संभावना के चलते अभ्यर्थी अब डीएलएड की ओर अधिक रुझान दिखा रहे हैं।
  2. बीएड और डीएलएड की प्रवेश परीक्षाओं के लिए कितने आवेदन आए हैं?
    डीएलएड के लिए करीब तीन लाख और बीएड के लिए करीब दो लाख आवेदन आए हैं। यानी दोनों मिलाकर लगभग पांच लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  3. बीएड और डीएलएड की परीक्षा कब और कैसे आयोजित होगी?
    प्रवेश परीक्षा 22 मई को सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। बीएड परीक्षा दो पालियों में होगी — पहली पाली सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 4:15 बजे तक। डीएलएड परीक्षा का आयोजन भी इसी दिन किया जाएगा। एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ बीएड शिक्षक | छत्तीसगढ़ बीएड शिक्षक न्यूज | बीएड कोर्स | बीएड डिग्री | बीएड कॉलेजों में प्रवेश | बीएड सीटें खाली | डीएलएड डिग्रीधारी | D.El.Ed Two Year Course 2024-26 | B.Ed course | B.ED course admission | B.ed-D.ed | B.Ed Teacher | B.Ed Teachers Case

Tags:
  • B.Ed course
  • बीएड कोर्स
  • b.ed
  • B.ED course admission
  • बीएड डिग्री
  • बीएड
  • बीएड कॉलेजों में प्रवेश
  • B.ed-D.ed
  • बीएड सीटें खाली
  • B.Ed Teacher
  • डीएलएड डिग्रीधारी
  • D.El.Ed Two Year Course 2024-26
  • B.Ed Teachers Case
  • छत्तीसगढ़ बीएड शिक्षक न्यूज
  • छत्तीसगढ़ बीएड शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग