घर में अकेली थी भाभी...मौका पाते ही देवर ने कर डाला कांड

thesootr Desk | May 07, 2025, 18:24 IST
Share
The brother-in-law and sister-in-law's relationship is tarnished the sootr
The brother-in-law and sister-in-law's relationship is tarnished the sootr

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले के दानीकुंडी गांव से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां देवर अपनी ही भाभी के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे अपने साथ अपने घर ले गया। दोनों के बीच विवाद होने पर घोंटकर उसकी हत्या कर दी और लाश को फेंक दिया।

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले के दानीकुंडी गांव से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां देवर ने अपनी ही भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को बाड़ी में फेंक दिया। इस निर्मम हत्या के बाद आरोपी ने सामान्य व्यवहार करते हुए एक पारिवारिक विवाह समारोह में भाग लिया और फिर बस स्टैंड से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें... मौके का फायदा उठाकर छत्तीसगढ़ की जेलों से गायब हुए 70 कैदी

यह है पूरी घटना

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गुलाब चौधरी उर्फ गुलटा अपनी भाभी सुनीता चौधरी को जबरदस्ती अपनी बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया। सुनीता का पति किसी पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए गुलाब सुनीता को जबरन घर के भीतर ले गया। किसी बात को लेकर देवर-भाभी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गुलाब ने सुनीता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने शादी समारोह में बिल्कुल सामान्य व्यवहार किया और वहां से सीधे मरवाही बस स्टैंड की ओर निकल गया, जहाँ से वह फरार होने की फिराक में था। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... 10वीं में ईशिका और नमन, 12वीं अखिल सेन ने किया टॉप

जानकारी के अनुसार गुलाब चौधरी और उसका भाई साथ शादी समारोह में बाजा बजाने का काम करते थे। दोनों भाइयों के बीच आय के बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था जो इस हत्या की वजह बना। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

मरवाही थाना प्रभारी ने बताया कि "हमें सूचना मिली थी कि मृतका संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। जांच के दौरान संदेह मृतका के देवर पर गया। हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बस स्टैंड से धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है।"

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी महकमें 170 फर्जी लोग हैं अफसर, कृषि विभाग में दिव्यांग बनकर 72 अधिकारी पोस्टेड

गांव में सनसनी, परिजन सदमे में

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है। मृतका के परिजन और रिश्तेदारों में गहरा दुख है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार का ही एक सदस्य इस हद तक गिर सकता है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट जल्द तैयार की जाएगी। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर की भी एक भयावह तस्वीर है। ऐसे मामलों में कठोर और शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया की आवश्यकता है, जिससे समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन सिंदूर के बीच जवानों का नक्सलियों पर स्ट्राइक, 20 नक्सली ढेर



Bhabhi | Brother-in-law | Crime | chattisgarh

FAQ

  1. 1. घटना किस कारण हुई और आरोपी कौन है?
    इस हत्या की मुख्य वजह आरोपी गुलाब चौधरी और उसके भाई (मृतका सुनीता के पति) के बीच लंबे समय से चल रहा आय के बंटवारे को लेकर विवाद था। दोनों शादी-ब्याह में गाजा-बाजा बजाने का काम करते थे। इसी तनाव के चलते गुलाब ने सुनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
  2. 2. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
    पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलाब चौधरी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
  3. 3. क्या मृतका का पति घटना के समय मौजूद था?
    नहीं, घटना के वक्त सुनीता का पति रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर गुलाब ने सुनीता को जबरदस्ती अपने घर ले जाकर हत्या की।


Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Crime
  • Brother-in-law
  • मरवाही
  • देवर
  • chattisgarh
  • Bhabhi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा