मंत्री ने गर्लफ्रेंड को बनवाया 3 करोड़ का बंगला, लोकसभा चुनाव में होटल में उगाही

Arun Tiwari | Aug 12, 2026, 18:52 IST
Share
भूपेश बघेल का बड़ा दावा
भूपेश बघेल का बड़ा दावा

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंत्री पर गर्लफ्रेंड के लिए 3 करोड़ का बंगला बनवाने और लोकसभा चुनाव में होटल से उगाही करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से अभी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur : छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 3 करोड़ का बंगला बनवाया है। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव के दौरान मंत्रियों ने फाइव स्टार होटल में बैठकर पैसे की उगाही की है। बघेल ने कहा कि उनको सब जानकारी है। सरकार आने के बाद इन सबका हिसाब होगा।शराब घोटाले के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने धरना दिया। इस धरने में भूपेश बघेल शामिल हुए और उन्होंने सरकार पर यह गंभीर आरोप लगाए।

भूपेश के आरोप से सियासी बवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार और बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला। शराब घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हुए इस प्रदर्शन में पहुंचे बघेल ने कहा कि उनके पास मौजूदा सरकार से जुड़े कई मामलों की जानकारी है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता में आई तो उन सभी मामलों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए तीन करोड़ का बंगला बनवाया है। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़े पांच सितारा होटल में बैठकर किन लोगों से पैसे लिए गए, इसकी जानकारी भी उनके पास है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद किसी को छोड़ा नहीं जाएगा और सभी मामलों की जांच कराकर जवाबदेही तय की जाएगी।

जबरन जोड़ा रामगोपाल का नाम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 11 अगस्त को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे और केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भूपेश अग्रवाल ने कहा कि शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल का नाम जबरन जोड़ा गया है। पहले उनका नाम नहीं था यह बाद में जोड़ा गया है।

करारा जवाब मिलेगा

भूपेश बघेल ने कहा कि इन सब मामलों का करारा जवाब दिया जएगा। कांग्रेस का कहना है कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, ED की कार्रवाई को जांच एजेंसी अपनी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है। एजेंसी का कहना है कि मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्यों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि लगतार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी कांग्रेस अब लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ रही है।किसी भी व्यक्ति के चरित्र पर बिना तथ्य पेश किय आरोप लगाना राजनीतिक हल्केपन का प्रमाण है पहले भी भूपेश बघेल जी पर झूठी सीडी बांटने के आरोप है।राजनीति में आरोप के बदले आरोप लगाना ये कांग्रेस का इतिहास रहा है पिछले कई वर्षों में कांग्रेस के अनेक घोटाले सामने आए है,कई लोग जेल गए है ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार पर सफाई देनी चाहिए न कि आरोप लगाकर धमकी देनी चाहिए। आखिर कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?आज लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में धमकी देने की आवश्यकता क्यों पड़ी?जिन्हें संविधान पर विश्वास होता है वो ऐसी बातें नहीं करते धमकी देने से या बदला लेने की बात कर देने से कोई आरोप मुक्त नहीं हो सकता।

FAQ

  1. भूपेश बघेल ने बीजेपी मंत्री पर क्या आरोप लगाए हैं?
    भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 3 करोड़ रुपए का बंगला बनवाया और लोकसभा चुनाव के दौरान फाइव स्टार होटल में पैसे की उगाही की।
  2. भूपेश बघेल ने ये आरोप किस मौके पर लगाए?
    भूपेश बघेल ने ये आरोप रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान लगाए। यह प्रदर्शन शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था।
  3. रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का क्या कहना है?
    कांग्रेस का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल को राजनीतिक दबाव में फंसाया गया है। वहीं ED का कहना है कि कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है।

ये खबरें भी पढ़े...

लोकसभा चुनाव इंदौर में अक्षय बम की नाम वापसी फिर चर्चा में, सीसीटीवी के वो 44 सेकंड

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाईकोर्ट में चलेगा ट्रायल

रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड मंजूर



Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • कांग्रेस
  • भूपेश बघेल
  • बीजेपी सरकार
  • भ्रष्टाचार
  • रामगोपाल अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज