छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर मचा घमासान, भूपेश बघेल बोले जिन बूथों पर 100 फीसदी काम उनकी सूची जारी करें

Arun Tiwari | Published:
Share
politics on sir in Cg
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग से सवाल उठाए। दूसरी तरफ बीजेपी ने भी अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

RAIPUR.छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रभारी नियुक्त किए हैं। कुछ जगह पर बीजेपी ने भी एसआईआर पर सवाल उठाए है। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राजनीति गरमा गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 80 मतदान केंद्रों का डाटा पेश किया है। इन केंद्रों में 100 प्रतिशत मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन हो चुका है।

आयोग के इस दावे पर अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा कि बहुत बधाई। अब आयोग उन 80 मतदान केंद्रों की सूची सार्वजनिक करे जहां 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहां की टीमों से बाकी लोग प्रेरणा लेंगे।

BLO घर-घर जाकर सत्यापन करें

कांग्रेस ने भी निर्वाचन आयोग से मांग की है कि BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें। वे प्रत्येक मतदाता से लिखित कंफर्म करे। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में फोटो खिंचवाने या फोटोकॉपी की सुविधा नहीं होती। कांग्रेस ने कहा इसलिए इसका खर्च और इंतजाम आयोग को ही करना चाहिए। कांग्रेस ने एसआईआर पर निगरानी के लिए अपने प्रभारी तैनात किए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

बेटे से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, 4 महीनों से ED की हिरासत में हैं चैतन्य बघेल

बीजेपी नेताओं का बाहर यूनिटी मार्च और अंदर झगड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरकार पर आरोप

एसआईआर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप को ऐसे समझें

  • छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है, दोनों पक्षों ने निर्वाचन आयोग से सवाल उठाए हैं।
  • राज्य निर्वाचन आयोग ने 80 मतदान केंद्रों का डाटा पेश किया, जिनमें 100 प्रतिशत मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है।
  • भूपेश बघेल ने आयोग से 80 केंद्रों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि बाकी टीमों को प्रेरणा मिल सके।
  • कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से BLO को घर-घर जाकर सत्यापन करने की मांग की, विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में।
  • बीजेपी ने शिकायत की कि BLO घर-घर सत्यापन नहीं कर रहे, कई जिलों में वे केवल एक स्थान पर बैठकर फॉर्म बांट रहे हैं।

बीजेपी ने भी की थी निर्वाचन आयोग से शिकायत

बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची संशोधन पर शिकायत सौंपी है। पार्टी का कहना है कि SIR सर्वे में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं। BLA को अब तक पहचान पत्र नहीं दिए गए, जो नियमों के विरुद्ध है। बीजेपी का आरोप है कि BLO घर-घर सत्यापन करने नहीं जा रहे हैं।

कई जिलों में BLO एक जगह बैठकर सिर्फ फॉर्म बांट रहे हैं। इस लापरवाही से हजारों नए मतदाताओं के नाम सूची में नहीं जुड़ेंगे। पार्टी ने आयोग से लापरवाह BLO पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। बीजेपी ने मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनाए रखने को मॉनिटरिंग मांगी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में मासूम छात्र को तालिबानी सजा : टी-शर्ट से पेड़ पर लटकाया, पेरेंट्स में भारी गुस्सा, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों को शिक्षा के नाम पर धोखा दे रही सरकार, संगीत पाठ्यक्रम में एडमिशन दिला पर्यावरण सीखा रहे

छत्तीसगढ़ में इतने मतदाता

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 2.10 करोड़ मतदाताओं को SIR गणना फॉर्म मिला है। 21 नवंबर तक 65 लाख से अधिक फॉर्म का डिजिटाइजेशन हुआ है। यह डिजिटाइजेशन कुल पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 31% है।

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • बीजेपी
  • निर्वाचन आयोग
  • मतदाता
  • BLO
  • स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
  • छत्तीसगढ़ में एसआईआर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर