लोगों से विदेश न जाने का कहकर देश से उड़न छू हो गए मोदी, भूपेश का तंज,सुशासन में सूख गए पेट्रोल पंप
Arun Tiwari | May 15, 2026, 17:38 IST
bhupesh-baghel-targets-pm-modi-fuel-crisis
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी लोगों को विदेश न जाने की सलाह दे रहे हैं, जबकि खुद विदेश दौरे पर गए हैं।
Raipur : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर तंज कसा है। बघेल ने कहा कि मोदी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे विदेश यात्रा न करें और खुद सलाह देकर विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि विदेश दौरे करना गलत नहीं है, लेकिन देश को यह बताया जाना चाहिए कि इन यात्राओं से क्या उपलब्धियां हासिल हुईं। बघेल ने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि विदेश यात्राओं का देश को क्या फायदा मिला। भूपेश ने सुशासन तिहार पर भी सवाल उठाया।
सुशासन तिहार में सूखे
भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार सुशासन तिहार मना रही है। सुशासन तिहार में पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। लोगों के घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी उनको पेट्रोल नहीं मिल रहा। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण कई पेट्रोल पंप सूख चुके हैं और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता ईंधन संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार सुशासन तिहार मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति कोरोना काल जैसी दिखाई दे रही है, जब नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और मध्यप्रदेश में सरकार गठन तक लॉकडाउन लागू नहीं किया गया था।
बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नई कोर कमेटी में वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को जगह नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री रामविचार नेताम और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम लेते हुए कहा कि अब पार्टी में पुराने नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।
भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार वास्तव में मंत्री चला रहे हैं या अफसर। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब यह ही तय नहीं है कि परीक्षार्थी कौन है, तो नंबर किसे दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का कारोबार जारी है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती हो रही है और यह मामला सीधे तौर पर पीएमएलए के दायरे में आता है। बघेल ने पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय अब तक इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कृषि विभाग की जिस अधिकारी को पहले निलंबित किया गया था, उसे बाद में फिर बहाल कर दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री शराब दुकानों का औचक निरीक्षण, भूपेश का तंज चकाचक चल रहा है सुशासन तिहार
रायपुर में पीएम मोदी पर सीएम भूपेश का तंज - पीएम मोदी फेंकने में माहिर, उम्र को लेकर बोले बघेल- जब तक समाज स्वीकारे राजनीति करिए
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर लिखी किताब, नाम दिया अपनापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा तय, 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की राह होगी सुगम
सुशासन तिहार में सूखे पेट्रोल पंप
बीजेपी में बदलाव पर कसा तंज
सरकार चला कौन रहा है
यह खबरें भी पढ़े...
रायपुर में पीएम मोदी पर सीएम भूपेश का तंज - पीएम मोदी फेंकने में माहिर, उम्र को लेकर बोले बघेल- जब तक समाज स्वीकारे राजनीति करिए
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर लिखी किताब, नाम दिया अपनापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा तय, 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की राह होगी सुगम
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava