बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता: 1.19 करोड़ के इनामी 41 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Harrison Masih | Nov 26, 2025, 16:01 IST
bijapur-41-maoists-surrender-poona-margem-initiative-chhattisgarh the sootr
बीजापुर में ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत 41 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 1.19 करोड़ का इनाम था। सरेंडर करने वाले कई नक्सली PLGA, ACM और मिलिशिया से जुड़े थे।
Bijapur. छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर आज एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य शासन की प्रभावी 'पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन' पहल के तहत बीजापुर जिले में 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिन पर सरकार ने कुल 1 करोड़ 19 लाख रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। यह कदम बस्तर क्षेत्र में माओवाद उन्मूलन अभियान की निर्णायक सफलता को दर्शाता है।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में कई उच्च और मध्य स्तरीय कैडर शामिल हैं, जो विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय थे। इनमें से 39 माओवादी साउथ सब जोनल ब्यूरो के हैं। इसके अलावा, डीकेएसजेडसी (DKSZC), तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के कैडर भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन-01 और विभिन्न कंपनियों के 5 सदस्य, एरिया कमेटी मेंबर (ACM), प्लाटून सदस्य (11), मिलिशिया प्लाटून कमांडर (4), मिलिशिया डिप्टी कमांडर (1) जैसे महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हैं।
इसके अलावा, जनताना सरकार, डीएकेएमएस, और केएएमएस जैसे माओवादी संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी मुख्यधारा में लौटे हैं। सबसे बड़े इनामी कैडरों में पति-पत्नी पण्डरू हपका उर्फ मोहन और बण्डी हपका शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ये खबर भी पढ़ें...
Bijapur Naxal surrender: खत्म होने की कगार पर नक्सलवाद! 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 66 लाख का था इनाम
बीजापुर नक्सल सरेंडर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 9 नक्सलियों का सरेंडर
41 नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति और स्थानीय योजना "नियत नेल्ला नार" (आपका अच्छा गांव) का सीधा परिणाम है। सुरक्षा बलों के लगातार चलाए जा रहे संयुक्त अभियान, स्थानीय लोगों का सहयोग और परिवार के सदस्यों की अपील ने इन कैडरों को हथियार छोड़ने के लिए मजबूर किया।
यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में डीआरजी (DRG), बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, कोबरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। आत्मसमर्पण उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक कैडर को सरकार की नीति के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की जाएगी, जिसके बाद उनके पुनर्वास की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।
![50fa1383-466]()
ये खबर भी पढ़ें...
CG Naxalite surrender: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण नक्सल मोर्चे पर बीते दो वर्षों में बड़ी सफलता मिली है।
सरेंडर करने वालों में बड़े इनामी और टॉप कैडर
इसके अलावा, जनताना सरकार, डीएकेएमएस, और केएएमएस जैसे माओवादी संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी मुख्यधारा में लौटे हैं। सबसे बड़े इनामी कैडरों में पति-पत्नी पण्डरू हपका उर्फ मोहन और बण्डी हपका शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ये खबर भी पढ़ें...
Bijapur Naxal surrender: खत्म होने की कगार पर नक्सलवाद! 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 66 लाख का था इनाम
बीजापुर नक्सल सरेंडर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 9 नक्सलियों का सरेंडर
'पूना मारगेम' और सुरक्षाबलों का दबाव
यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में डीआरजी (DRG), बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, कोबरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। आत्मसमर्पण उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक कैडर को सरकार की नीति के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की जाएगी, जिसके बाद उनके पुनर्वास की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।
50fa1383-466
ये खबर भी पढ़ें...
CG Naxalite surrender: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता (2025 का आंकड़ा)
- वर्ष 2025 (1 जनवरी से अब तक):
- 560 माओवादी मुख्यधारा में लौटे।
- 528 माओवादी गिरफ्तार किए गए।
- 144 नक्सली मुठभेड़ों में ढेर हुए।
- Beta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari