बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में अब तक 2 नक्सली ढेर, गोलीबारी अभी जारी...

Deeksha Nandini Mehra | May 29, 2024, 12:29 IST
Share
NAXAL NEWS
NAXAL NEWS

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना के जवानों की संयुक्त टीम ने बीजापुर जिले के मद्देड़ के बड्डेपारा में सर्चिंग शुरू की। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

Bijapur Naxal encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में अब दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जवानों को सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव के साथ कुछ हथियार भी बरामद हुए है। ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में हो रही है।

मुखबिरों से मिली थी जानकारी

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मद्देड़ के बड्डेपारा में बड़ी संख्या में मद्देड़ एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद है। इस सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस और जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया।

ये खबर पढ़िए ... जशपुर गैंगरेप : विश्वासघात की कहानी...अपने ही बॉयफ्रेंड ने 5 दोस्तों से करवाया युवती का गैंगरेप

बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बीजापुर मुठभेड़ नक्सलियों के माने जाने की पुष्टि की है। घटनास्थल के आसपास गोलीबारी अब भी जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली के मारे गये है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद दी जायेगी। फिलहाल जवानों द्वारा इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

ये खबर पढ़िए ... CG Weather Update : अभी तो गर्मी का सितम शुरू ही हुआ है, दो दिन बाद आग बरसने का अहसास होगा

5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस ने एसीएम रैंक की महिला नक्सली बारसे मुये को गिरफ्तार किया है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। यह मलांगिर एरिया कमेटी की डॉक्टर टीम की कमांडर रही है। सुकमा एसपी ने बताया कि इसके पास से एक टिफिन बम और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

5 लाख की इनामी नक्सली |बीजापुर नक्सल एनकाउंटर| Chhattigarh Naxal | दो नक्सली ढेर

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • Bijapur Naxal Encounter
  • Chhattigarh Naxal
  • दो नक्सली ढेर
  • 5 लाख की इनामी नक्सली
  • इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि