बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार : 290 एकड़ सेना की जमीन का हस्तांतरण, 4C ग्रेड एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ

Umeshwari Baghel | Apr 06, 2026, 21:55 IST
Share
bilaspur-airport-expansion-army-land-transfer-4c-category-upgrade
bilaspur-airport-expansion-army-land-transfer-4c-category-upgrade

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का हस्तांतरण किया गया हैं । कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई, जिससे एयरपोर्ट के 4C श्रेणी उन्नयन की राह अब साफ हो गई हैं।

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर का हवाई सफर अब होगा और आसान
  • 290 एकड़ भूमि का हस्तांतरण नए रास्ते खुलेंगे
  • 4C श्रेणी उन्नयन से बड़े विमानों की आवाजाही हो सकेगी संभव
  • बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तारसे क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम
  • भारतीय सेना और प्रशासन की उपस्थिति में हुआ भूमि हस्तांतरण

NEWS IN DETAIL

Bilaspur : बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे के विस्तार में एक ऐतिहासिक फैसला आज लिया गया। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट के विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन की दिशा में रास्ता साफ हो गया।

लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता

(छत्तीसगढ़ का बिलासपुर एयरपोर्ट)बिलासपुर शहर का यह लंबे समय से लंबित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट अब निर्णायक मोड़ पर आ चूका है। भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय के अधिकारियों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में भूमि का औपचारिक हस्तांतरण किया। इस प्रक्रिया के साथ ही अब एयरपोर्ट के पास कुल 646.8 एकड़ भूमि उपलब्ध हो गई है, जो इसके विस्तारित विकास के लिए पर्याप्त होगी।

4C श्रेणी में अपग्रेड होने से खुलेंगे नए रास्ते

इस अतिरिक्त भूमि के मिलते ही बिलासपुर एयरपोर्टके रनवे विस्तार में आ रही तकनीकी बाधाएं समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन अब तय हो गया है, जिससे बड़े विमानों की आवाजाही संभव हो सकेगी। इसका असर सीधे तौर पर बिलासपुर की हवाई कनेक्टिविटी पर पड़ेगा, जिससे शहर को प्रमुख भारतीय शहरों से सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी।

एयरपोर्ट के विस्तार से होगा क्षेत्रीय विकास

इस एयरपोर्ट विस्तार का सिर्फ हवाई अड्डे तक सीमित नहीं रहने वाला है। यह पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा। अब बिलासपुर, क्षेत्रीय शहर से बढ़कर एक उभरते एयर कनेक्टिविटी हब की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

अधिकारियों की मौजूदगी में ऐतिहासिक हस्तांतरण

इस महत्वपूर्ण भूमि हस्तांतरण के दौरान भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी मोहम्मद शाद आलम और एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके द्वारा दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए और भूमि जिला प्रशासन को सौंप दी गई।

संक्षेप में

बिलासपुर को मिल रही यह बड़ी उपलब्धि शहर की हवाई कनेक्टिविटी को नए आयाम पर ले जाएगी। अब बड़े विमानों की आवाजाही शुरू होने से ना केवल एयरपोर्ट, बल्कि पूरे क्षेत्र का विकास होगा।

बिलासपुर एयरपोर्ट से बंद हो सकती है फ्लाइट्स, अब तक जारी नहीं हुआ समर शेड्यूल

बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर भरा बारिश का पानी, रायपुर से ही दिल्ली डायवर्ट हुई फ्लाइट

बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सी अपग्रेड नहीं चाहते तो साफ बताएं

बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्री करते रहे लगेज का इन्तजार, एलायंस एयर दिल्ली में छोड़ आए...

Tags:
  • बिलासपुर
  • बिलासपुर एयरपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ का बिलासपुर एयरपोर्ट
  • हवाई सफर
  • बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा