बिलासपुर आंगनबाड़ी में डीजे गिरने से मासूम की मौत, हाईकोर्ट ने दिया मुआवजे का आदेश
Harrison Masih | Aug 27, 2025, 15:47 IST
bilaspur-anganbadi-dj-pipe-accident-3-year-girl-dies the sootr
बिलासपुर जिले के एक आंगनबाड़ी स्कूल परिसर में रखे गए डीजे के लोहे के पाइप गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि स्कूल परिसर में डीजे का सामान क्यों रखा गया था।
Bilaspur Anganwadi Girl death: बिलासपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आंगनबाड़ी स्कूल परिसर में रखे डीजे के पाइप गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कड़ा रुख अपनाया है।
आंगनबाड़ी परिसर में डीजे का सामान रखा गया था। इसी दौरान लोहे का पाइप अचानक गिर गया और उसकी चपेट में आने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है।
ये खबर भी पढ़ें... आंगनबाड़ी में मासूम की मौत मामले पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस घटना के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
बेंच ने सवाल किया – “स्कूल परिसर में डीजे का सामान क्यों रखा गया था? क्या वहां नाच-गाना होता है?”
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाला: 24 अधीक्षक पद से हटाए गए, करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर
सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी ने जानकारी दी डीजे संचालक रोहित देवांगन और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राज्य शासन ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... आई लव यू कहना यौन अपराध नहीं... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील
इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। तब तक राज्य सरकार को स्पष्ट रूप से जवाब देना होगा कि दोषियों की जिम्मेदारी तय कर उन्हें दंडित करने के लिए क्या कार्रवाई की गई है। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है बल्कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं को भी सामने लाती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बिलासपुर आंगनबाड़ी हादसा क्या है?
ये खबर भी पढ़ें... आंगनबाड़ी में मासूम की मौत मामले पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे
कोर्ट की नाराजगी
बेंच ने सवाल किया – “स्कूल परिसर में डीजे का सामान क्यों रखा गया था? क्या वहां नाच-गाना होता है?”
मुआवजा और कोर्ट का आदेश
कलेक्टर बिलासपुर ने कोर्ट को बताया कि मृतक बच्ची के परिजनों को रेडक्रॉस सोसायटी फंड से 50 हजार रूपए दिए गए हैं। इस पर चीफ जस्टिस ने असंतोष जताते हुए कहा कि यह राशि बहुत कम है। कोर्ट ने आदेश दिया कि परिजनों को अलग से 2 लाख रूपए मुआवजे के रूप में दिए जाएं।
राज्य सरकार का जवाब
कोर्ट के सख्त सवाल
डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और प्रशासन से कई सवाल किए:
- इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही किस आधार पर तय की जा रही है?
- स्कूल परिसर में डीजे का सामान क्यों और किस अनुमति से रखा गया था?
- भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन क्या ठोस कदम उठा रहा है?
आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत मामला क्या है?
|
अगली सुनवाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari