आंगनबाड़ी में मासूम की मौत मामले पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे
Harrison Masih | Aug 23, 2025, 20:30 IST
CG-highcourt-anganwadi-girl-death-dj-pipe-case the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में डीजे का पाइप गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कलेक्टर से शपथपत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
Bilaspur Anganwadi Girl death: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को हुई दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, आंगनबाड़ी केंद्र में खेल रही 3 साल की मासूम मुस्कान महिलांग की मौत वहां रखे डीजे के लोहे के पाइप गिरने से हो गई थी। इस घटना पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने गंभीरता दिखाते हुए स्वतः संज्ञान लिया और इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... बेरोजगार पति को ताना मारना है मानसिक क्रूरता... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
क्या है
14 अगस्त को आंगनबाड़ी में खेल रही बच्ची मुस्कान पर डीजे का पाइप गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग और स्थानीय पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को दबाने की कोशिश की। एक सप्ताह बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर गंभीर चोट बताई गई, तब जाकर डीजे संचालक पर एफआईआर दर्ज हुई।
ये खबर भी पढ़ें... बिना सबूत पत्नी के चरित्र पर शक मानसिक क्रूरता... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पति की अपील
हाईकोर्ट ने पूछा कि आंगनबाड़ी परिसर में आखिर डीजे का सामान क्यों रखा गया था। कोर्ट ने कहा –"हमारी नजर में आया तो किसी को नहीं छोड़ेंगे।"
डिवीजन बेंच ने बिलासपुर कलेक्टर से व्यक्तिगत शपथपत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है –
सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि डीजे संचालक रोहित देवांगन आंगनबाड़ी कर्मचारी का रिश्तेदार है, इसलिए उसने अपना सामान वहां रख दिया था। इस लापरवाही के चलते पुलिस ने रोहित देवांगन और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, कुत्ते का जूठा भोजन खिलाने के मामले में बच्चों को मुआवजा देने का आदेश
कोर्ट ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। अब कलेक्टर बिलासपुर को शपथपत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को निर्धारित की गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... बेरोजगार पति को ताना मारना है मानसिक क्रूरता... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
क्या है आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत का मामला?
ये खबर भी पढ़ें... बिना सबूत पत्नी के चरित्र पर शक मानसिक क्रूरता... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पति की अपील
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
डिवीजन बेंच ने बिलासपुर कलेक्टर से व्यक्तिगत शपथपत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है –
- घटना के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई?
- जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कैसे तय की जा रही है?
- मृतक बच्ची के परिवार को क्या मुआवजा और सहायता राशि दी गई है?
- भविष्य में आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
शासन का पक्ष
बिलासपुर आंगनबाड़ी हादसा क्या है?
|
अगली सुनवाई 26 अगस्त को
FAQ
बिलासपुर आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत कैसे हुई?
बिलासपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय डीजे का लोहे का पाइप बच्ची पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।- आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत पर हाईकोर्ट ने क्या निर्देश दिए?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कलेक्टर बिलासपुर से शपथपत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और स्पष्ट कहा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA