बिलासपुर हाईकोर्ट की फर्जी वकील बन महिला कर रही ठगी, ऐसे खुला राज

Marut raj | Nov 29, 2024, 12:04 IST
Share
Bilaspur High Court Fake Woman Lawyer the sootr
Bilaspur High Court Fake Woman Lawyer the sootr

Fake Woman Lawyer : एक महिला ने फर्जी वकील बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं महिला ने ठगी की वारदात को हाईकोर्ट के पास अंजाम दिया, ताकि किसी को शक न हो।

Fake Woman Lawyer : एक महिला ने फर्जी वकील बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं महिला ने ठगी की वारदात को हाईकोर्ट के पास अंजाम दिया, ताकि किसी को शक न हो। मामला छत्तीसगढ़ में बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर के पास का है। शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चकरभाठा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट में केस जीतने का किया दावा

जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ढोल महुआ में अंजू मानिकपुरी ( 26 ) रहती हैं। उनका पड़ोसी लक्ष्मी वस्त्रकार के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी साल जुलाई 2024 में अंजू की सहेली भगवती निषाद की सफर के दौरान बस में प्रियंका चेलसे नामक महिला से मुलाकात हुई। प्रियंका ने खुद को हाईकोर्ट की अधिवक्ता बताया। दोनों के बीच केस को लेकर भी बात हुई। प्रियंका ने दावा किया कि वह अंजू का केस जीतवा सकती है।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

एक और कैबिनेट मंत्री का बदला घर... अब रायपुर नहीं यहां मिलने जाना होगा

पैसे मिलते ही बदल गया व्यवहार

इस पर भगवती ने अंजू के सिविल केस की पूरी जानकारी प्रियंका को दी। इसके बाद प्रियंका ने अगले ही दिन अंजू को बिलासपुर हाईकोर्ट बुलाया। इस पर अपनी सहेली भगवती के साथ अंजू वहां पहुंची। कोर्ट के पास इनकी मुलाकात प्रियंका से हुई। उसने अंजू से केस की फाइल और ऋण पुस्तिका ले ली। इसके साथ ही प्रियंका ने 15 जुलाई को 50 हजार रुपए लेकर हाईकोर्ट आने को कहा। अंजू 15 जुलाई को अपने पिता और सहेली के साथ पहुंची तथा प्रियंका को 25 हजार रुपए दे दिए। पैसे लेने के कुछ समय बाद ही प्रियंका का व्यवहार बदल गया। इस पर अंजू को मामला संदिग्ध लगा। उसे ठगी का शक हुआ और उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

दुर्ग से हैदराबाद के लिए नहीं बनेगी सड़क, 45000 करोड़ रुपए की थी लागत

एक पंचायत ऐसी...जहां सांय-सांय बदल रहे सरपंच, चार साल में चार बार शपथ

FAQ

  1. महिला ने फर्जी वकील बनकर ठगी कैसे की ?
    महिला ने खुद को हाईकोर्ट की वकील बताकर विश्वास जीता। उसने पीड़िता का केस लड़ने और जीतने का दावा किया। इसके बदले उसने पैसे और केस से संबंधित दस्तावेज ले लिए, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया, जिससे ठगी का शक हुआ।
  2. पीड़िता ने ठगी की शिकायत कैसे दर्ज कराई ?
    जब महिला के व्यवहार से पीड़िता को शक हुआ, तो उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
  3. ठगी की यह घटना कहां और कैसे हुई ?
    यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट के पास हुई। महिला ने पीड़िता और उसकी सहेली से हाईकोर्ट के पास मुलाकात की और खुद को वकील बताते हुए केस जीतने का झांसा देकर उनसे पैसे और दस्तावेज ठग लिए।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • Bilaspur High Court order
  • Bilaspur High Court
  • बिलासपुर हाईकोर्ट
  • cg news in hindi
  • bilaspur high court decision
  • बिलासपुर हाईकोर्ट न्यूज
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज