स्पा सेंटर संचालक से वसूली मामले में बिलासपुर IG हुए सख्त, SSP से अब 7 दिनों में ही मांगी रिपोर्ट

VINAY VERMA | Jan 20, 2026, 20:11 IST
Share
bilaspur-ig-orders-probe-into-viral-video-of-additional-sp-rajendra-jaiswal
bilaspur-ig-orders-probe-into-viral-video-of-additional-sp-rajendra-jaiswal

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से हर महीने पैसे मांगने के आरोप लगे हैं, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

NEWS IN SHORT

  • वायरल वीडियो से बिलासपुर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।
  • एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर स्पा सेंटर से मासिक वसूली के आरोप।
  • बिलासपुर रेंज आईजी ने एसएसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए।
  • सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पेन ड्राइव में भेजकर जांच के आदेश।
  • 7 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आईजी कार्यालय को सौंपने के निर्देश।

NEWS IN DETAIL

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और खबरों को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। बिलासपुर रेंज के IG ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बिलासपुर के SSP को जांच के निर्देश दिए हैं। यह मामला तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल स्पा सेंटर संचालकों से हर महीने पैसे की डिमांड करते दिख रहे हैं। बता दें कि बिलासपुर आईजी ने वीडियो वायरल होने से पहले ही एसएसपी को मामले की जांच करने के लिए कहा था।

क्या कहा है आईजी ने

बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला ने लेटर भेज SSP रजनेश सिंह को कहा है कि सोशल मीडिया में कुछ वीडियो और समाचार प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें तत्कालीन शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और पर एक स्पा सेंटर कारोबारी ने पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं। राजेंद्र जायसवाल हाल में मौरेला पेंड्रा मरवाही के एडिशनल एसपी हैं। आईजी ने सोशल मीडिया के चल रहे वीडियो पेन ड्राइव में एसएसपी को मुहैया करवाया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बिजली अधिकारियों पर रसूख का पावर, इन तीन बड़े नेताओं पर टाल दी बकाया बिलों की वसूली

वायरल वीडियो से दलित समाज में आक्रोश, सोशल मीडिया क्रिएटर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

13 जनवरी को जांच के लिए कहा था

IG डॉ. संजीव शुक्ला ने SSP रजनेश सिंह को भेजे लेटर में यह भी कहा है कि इस मामले की जांच के लिए 13 जनवरी को एक पत्र भेजा गया था। जिस पत्र में उक्त आरोपों के अतिरिक्त, आवेदक द्वारा लोकेश सेन और अमन सेन का शिकायती आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है। इसमें सिविल लाइन थाना बिलासपुर द्वारा मासिक राशि न देने पर स्पा सेंटर संचालक से अवैध वसूली, बदनामी और व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। इस बार पेन ड्राइव में वीडियो डालकर आपको भेजा जा रहा है।

7 दिन में जांच करने के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो, उसमें दर्शाए गए दृश्य एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच कराई जाए। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज, साक्ष्य और अधिकारियों के अभिमत 7 दिन में आईजी ऑफिस भेजें। आईजी का यह लेटर उस लापरवाही को भी उजागर कर रहा जो बिलासपुर एसएसपी की तरफ से की जा रही थी। जांच में ढ़ुलमुल रवैया के कारण ही व्यवसायियों ने एडिशनल एसपी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

द सूत्र के खुलासे के बाद एमपी में खेल संघों की वसूली पर विभाग सख्त, संबद्धता की अनिवार्यता नहीं

जबलपुर जिला अस्पताल में मरीज के बेड पर घूम रहे चूहे, वायरल वीडियो ने खोली पोल

Tags:
  • बिलासपुर
  • बिलासपुर पुलिस
  • वायरल वीडियो
  • एडिशनल एसपी
  • वसूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई