जबलपुर जिला अस्पताल में मरीज के बेड पर घूम रहे चूहे, वायरल वीडियो ने खोली पोल
Neel Tiwari | Dec 15, 2025, 15:31 IST
jabalpur-district-hospital-mice-viral-video
जबलपुर के विक्टोरिया जिला अस्पताल में मरीज के बेड के नीचे चूहे घूमते हुए दिखे हैं। यह वायरल वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर ने निर्माण कार्य को कारण बताया है।
Jabalpur. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित विक्टोरिया जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू/हड्डी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में मरीज के पलंग के नीचे चूहे खुलेआम घूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता पैदा करता है।
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत की वजह- चूहे, अखंड ज्योत से घर में आग उनके कारण ही लगी
जिला अस्पताल विक्टोरिया के डॉक्टर कोठारी ने घटना पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पुराने किचन एरिया को तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान सीवर लाइन टूट गई है।
इससे चूहे बाहर निकलकर वार्ड तक पहुंच गए हैं। डॉक्टर कोठारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जरूरी सिविल काम करवाएगा। साथ ही चूहों को वार्ड में आने से रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में नवजात को कुतरा नहीं, पूरी 4 उंगलियां खा गए चूहे, डीन, अधीक्षक, विभागाध्यक्ष बोल रहे झूठ पर झूठ
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर एमवाय चूहा कांड में दो नवजातों की मौत के बाद जांच कमेटी की मुख्य अनुशंसा- चूहे के वीडियो बाहर नहीं आने चाहिए
गौरतलब है कि यह जबलपुर में चूहों से जुड़ा पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले इंदौर में चूहों के काटने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। उसके बाद सितंबर में जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मानसिक रोगी विभाग में चूहे मरीजों की एड़ियां कुतर रहे थे।
तब पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर जुर्माना लगाकर मामला शांत कर दिया गया था। अब विक्टोरिया जिला अस्पताल के इस ताजे मामले में भी कोई अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में नया चूहाकांड, शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया, हुआ गड्ढा
इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। लोग चिंतित हैं कि इलाज कराने आए मरीज नई बीमारी लेकर न लौट जाएं।
वायरल वीडियो ने सरकारी अस्पतालों की स्वच्छता, पेस्ट कंट्रोल और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।
इस वीडियो में मरीज के पलंग के नीचे चूहे खुलेआम घूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता पैदा करता है।
मरीज के परिजनों ने किया वीडियो वायरल
वायरल वीडियो मरीज के परिजनों ने बनाया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के वार्ड में चूहों का आतंक है। वे मरीजों के आसपास घूम रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में गंदगी के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। इसके बावजूद, हकीकत में मरीजों को असुरक्षित माहौल में इलाज कराना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रबंधन की सफाई, निर्माण को बताया वजह
इससे चूहे बाहर निकलकर वार्ड तक पहुंच गए हैं। डॉक्टर कोठारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जरूरी सिविल काम करवाएगा। साथ ही चूहों को वार्ड में आने से रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में नवजात को कुतरा नहीं, पूरी 4 उंगलियां खा गए चूहे, डीन, अधीक्षक, विभागाध्यक्ष बोल रहे झूठ पर झूठ
जबलपुर जिला अस्पताल की खबर पर एक नजर...
|
पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना
तब पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर जुर्माना लगाकर मामला शांत कर दिया गया था। अब विक्टोरिया जिला अस्पताल के इस ताजे मामले में भी कोई अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में नया चूहाकांड, शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया, हुआ गड्ढा
मरीजों में डर, इलाज के साथ बीमारी का खतरा
वायरल वीडियो ने सरकारी अस्पतालों की स्वच्छता, पेस्ट कंट्रोल और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava