बिलासपुर के सदर बाजार में गहने खरीदने जा रहे अफसर के साथ लाखों की लूट

Marut raj | Nov 22, 2024, 08:26 IST
Share
Bilaspur Joint Director Loot the sootr
Bilaspur Joint Director Loot the sootr

लुटेरों ने भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में लूट की वारदात को अंजाम दिया। पलक झपकते ही बाइक सवार लुटेरे हैंड बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस खंगाल रही बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज।

Bilaspur Joint Director Loot : बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने जा रहे एक अफसर के साथ लूट का मामला सामने आया है। अफसर के घर में बेटी की शादी है। वे अपनी बेटी की शादी के लिए ही जेवर खरीदने जा रहे थे कि रास्ते में लुटेरों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। घटना बिलासपुर के सदर बाजार की है।

CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से निकला 6600 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला , 6 और कंपनियां मिलीं

बैंक से निकाले थे साढ़े तीन लाख रुपए

जानकारी के अनुसार अवनीश सोनी आईटीआई के ज्वॉइंट डायरेक्टर हैं। वह सरकंडा के खमतराई में रहते हैं। सोनी के परिवार में बेटी की शादी है। गुरुवार 20 नवंबर 2024 को वे अपने बेटे को लेकर मध्यनगरी चौक स्थित बैंक गए। वहां से तीन लाख 50 हजार रुपए निकाऐ। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ सदर बाजार आए। वे कार से उतरकर पैदल ही गहने की दुकान की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनका बेटा कार में ही बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने ज्वॉइंट डायरेक्टर सोनी के हाथ से रुपयों से भरा हैंड बैग छीन लिया।

अग्रवाल समाज हर जाति के होनहार स्टूडेंट्स को देगा बिना ब्याज के पैसा

रायपुर से सीधे दिल्ली के लिए बनेगी सड़क, जानिए रुट की डिटेल्स

सदर बाजार में रहती है भीड़भाड़

सोनी जब तक पूरा मामला समझ पाते बाइक सवार युवक भाग निकले। लूट की घटना समझ में आते ही उन्होंने शोर मचाया। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया, लेकिन तब तक लुटेरे भाग निकले थे।

भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में लूट की घटना सामने आते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर नाकेबंदी भी की। लुटेरे पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस सदर बाजार में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • बिलासपुर न्यूज
  • बिलासपुर क्राइम न्यूज
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • बिलासपुर क्राइम
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि